फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Devotee's son went missing in Vanshivat dead body of the innocent child was found in pond

Mathura: वंशीवट में श्रद्धालु का लापता हुआ बेटे...कुंड में ऐसे हाल में मिली मासूम की लाश, देखकर कांप गए घरवाले

Mon, 09 Jun 2025 08:38 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 09 Jun 2025 08:38 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ से ब्रज दर्शनों के लिए आए परिवार का बेटा वंशीवट में लापता हो गया। उसका शव वंशीवट में स्थित कुंड में मिला है 
 

विज्ञापन
Devotee's son went missing in Vanshivat dead body of the innocent child was found in pond
मासूम बच्चे का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के थाना मांट क्षेत्र के अंतर्गत वंशीवट में घूमने आए छत्तीसगढ़ के रायपुर के रहने वाले श्रद्धालु का बेटा बीती शाम को लापता हो गया था। उसका शव वंशीवट में स्थित कुंड में मिला है। शव को कब्ज़ में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


 

छत्तीसगढ़ के रायपुर निवासी विनय कुमार अपने परिवार के सात लोगों के साथ कई दिन पहले ब्रज दर्शनों के लिए आए थे। रविवार को वह अपने परिवार के साथ मांट के निकट स्थित वंशीवट में दर्शन करने के लिए आए और देर शाम तक साधु संतों की कुटिया के दर्शन किए और बाद में गाड़ी से चल दिए। कुछ दूर जाने के बाद पता चला कि उनका पांच वर्षीय बेटा शौर्य उनके साथ नहीं है। लौटकर वंशीवट में उसकी तलाश की लेकिन कहीं उसका पता न चल सका।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जानकारी मांट पुलिस को दी गई। पुलिस ने भी बच्चे की तलाश शुरू कर दी। शौर्य का पता नहीं चल सका। सोमवार सुबह उसका शव वंशीवट में स्थित श्याम तलैया कुंड में उतराता हुआ मिला है। मांट थाना प्रभारी निरीक्षक जसबीर सिंह ने बताया कि शव को कुंड से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद परिवार के रो-रोकर बुरा हाल है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed