फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Devotee dies due to collision with uncontrolled electric bus

Mathura News: अनियंत्रित ई-बस की टक्कर से श्रद्धालु की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Oct 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Devotee dies due to collision with uncontrolled electric bus
बरसाना (मथुरा)। थाना क्षेत्र में शुक्रवार देररात करीब नौ बजे बरसाना से वृंदावन के लिए जा रही ई-बस की अनियंत्रित हो गई। इसकी टक्कर से एक अधेड़ श्रद्धालु व एक गाय की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति के साथ गाय घायल हो गई।
विज्ञापन


आधा दर्जन सवारी आंशिक रूप से घायल हैं। घटना बस स्टैंड के नजदीक होने से लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों के सहयोग से पुलिस ने मृतक व घायलों को हॉस्पिटल भिजवाया।
विज्ञापन


इलेक्ट्रॉनिक बस यूपी 85 सीटी 6849 बस स्टैंड से वृंदावन के लिए सवारियां लेकर चली थी। चंद कदम चलने के बाद बस अनियंत्रित होकर एक तरफ भागने लगी। अनियंत्रित बस स्टैंड के पास बने चतुर्भुजी मंदिर के सामने लगे पेड़ को उखाड़ती हुई लकड़ी के खोखों को रौंदते हुए मंदिर की दीवार से टकरा कर रुक गई। इस समय मौके पर बड़ी संख्या में तीर्थयात्री व स्थानीय लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीख-पुकार सुनकर बस स्टैंड व आसपास के दुकानदार घटना स्थल पर दौड़ पड़े। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने जनता के सहयोग से मृतक व घायलों को बस से निकालकर हॉस्पिटल भिजवाया। बस की चपेट में आने से एक 55 वर्षीय अधेड़ श्रद्धालु व गाय कि मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। जबकि राजेश पुत्र कलुआ निवासी बाद, मथुरा व एक गाय घायल हो गयी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस को परिचालक नशे की हालत में चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed