{"_id":"60e9b2878ebc3ebc68764de5","slug":"devmurari-bapu-gwala-ashram-thakur-karinda-singh-govardhan-mla-govardhan-news-mathura-news-agr499242922","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवमुरारी बापू की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में गोवर्धन विधायक का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवमुरारी बापू की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में गोवर्धन विधायक का किया विरोध
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। आनंद वाटिका स्थित ग्वाला आश्रम में हुई बैठक में गोवर्धन विधायक ठाकुर कारिंदा सिंह का विरोध किया गया। आनंद वाटिका विकास ट्रस्ट की बैठक कॉलोनी के अध्यक्ष आचार्य देवमुरारी बापू की अध्यक्षता में हुई। कहा गया कि आनंद वाटिका कॉलोनी गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र में आती है। कॉलोनी के 61 सदस्यों ने विधायक का विरोध करते हुए कहा कि विधायक निधि से सड़क बनी ही नहीं तो अपने नाम का पत्थर लगाकर लोकार्पण क्यों किया है।
देव मुरारी बापू ने बताया कि पांच जुलाई को विधायक ने आनंद वाटिका कॉलोनी में नव निर्माण सड़क का अपने नाम का पत्थर लगवा कर लोकार्पण किया। जानकारी होने पर विधायक को फोन कर जानकारी प्राप्त की कि यह सड़क विधायक निधि से बनी है क्या, यदि ऐसा है तो आपकी तरफ से प्रस्ताव पास करके एमवीडीए को कोई पत्र भेजा गया हो, तो उसका एक कॉपी उपलब्ध कराएं।
क्योंकि विधायक निधि से यह सड़क नहीं बनाई गई है। विधायक को 2017 में इस कॉलोनी की इसी सड़क को बनवाने के लिए पत्र दिया गया था, इसके बाद दो बार और भी बीच में विधायक से मिला गया पर कोई भी प्रतिनिधि इस कॉलोनी की सड़क की दुर्दशा को देखने नहीं आया। बैठक में ठाकुर अजय सिंह सचिव, पीके शर्मा, श्रीकांत दास, अरविंद गुप्ता, श्याम महाराज, मधुसूदन शास्त्री आदि शामिल रहे थे।