{"_id":"4dc705979c7f2d0d692c8fe9bfdef567","slug":"development-in-the-religious-city-not-according-to-the-standard-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘धार्मिक नगरी में विकास मानक के अनुसार नहीं’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘धार्मिक नगरी में विकास मानक के अनुसार नहीं’
ब्यूरो, अमर उजाला मथ़ुरा
Updated Wed, 21 Jan 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधान परिषद समिति के सदस्य केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा वृंदावन के लिए दी गई धनराशि से हुए विकास से नाखुश दिखाई दिए। समिति ने मंगलवार को दोपहर में मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण, नगर निकाय और नगर पंचायत के कार्यों की समीक्षा की। इसके बाद विभागों की समस्याओं को सुनकर तीन माह में निस्तारण के आदेश दिए हैं।
उत्तर प्रदेश विधान परिषद समिति के सभापति गोपाल प्रसाद मिश्र ने पत्रकार वार्ता में बताया कि वृंदावन, मथुरा और गोवर्धन धार्मिक नगरी हैं। यहां निरीक्षण से पता चलता है विकास कार्य ठीक से नहीं हुए। यहां की सड़केें और विप्रा की कालोनी में बने पार्कों की दुर्दशा की रिपोर्ट आ गई है।
वृंदावन में सफाई कार्य में सुधार की जरूरत है। यमुना किनारे अवैध कालोनी, घाटों पर अतिक्रमण और कब्जों की शिकायत को भी समिति ने गंभीरता से लिया है। समीक्षा के बाद विभागों से कहा गया है कि जो पैकेज सरकार से मिले हैं उन्हें पूरा कर लें।
विज्ञापन
इस अवसर पर विधान परिषद के सदस्य राकेश सिंह, सूरजभान करवरिया, राजेश सिंह, अरविंद कुमार त्रिपाठी, प्रताप सिंह बघेल, वीरू सुमन, अब्दुल अदान, केदारनाथ सिंह, प्रशासनिक अधिकारी जयशेखर वाजपेई, डीपी सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट हेम सिंह, वृंदावन पालिका के ईओ रजनीश शर्मा मौजूद रहे।