फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Dev Diwali festival will be celebrated on 25 ghats of Mathura on Kartik Purnima

Mathura News: कार्तिक पूर्णिमा पर मथुरा के 25 घाटों पर मनेगा देव दिवाली महोत्सव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Dev Diwali festival will be celebrated on 25 ghats of Mathura on Kartik Purnima
मथुरा। देव दिवाली महोत्सव समिति द्वारा कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आगामी 15 नवंबर को शाम 5 बजे यमुना के सभी 25 घाटों पर भव्य देव दिवाली महोत्सव मनाया जाएगा। घाटों पर सवा लाख से अधिक दीप जलाए जाएंगे। महोत्सव की तैयारी को लेकर समिति के पदाधिकारियों की बैठक सिटी मजिस्ट्रेट राकेश कुमार के साथ उनके कार्यालय में हुई।
विज्ञापन



बैठक में महानगर के सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक, शैक्षिक संस्थानों और नगर के प्रमुख उद्योगपतियों व जिला प्रशासन के सहयोग से देव दिवाली महोत्सव को भव्यता के साथ आयोजित करने का निर्णय लिया गया। देव दिवाली महोत्सव समिति के अध्यक्ष सोहन लाल शर्मा, मंत्री विजय बहादुर सिंह ने कहा कि बनारस व अयोध्या की तर्ज पर पिछले 18 वर्ष से देव दिवाली का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन


समिति के महामंत्री आचार्य ब्रजेंद्र नागर ने बताया कि देव दिवाली महोत्सव समिति द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 15 नवंबर कार्तिक पूर्णिमा को वेदव्यास की साधना स्थली कृष्णगंगा घाट से ध्रुवजी की तपस्थली ध्रुव घाट तक सभी 25 घाटों पर तथा यमुना पार के 6 घाटों सहित 31 घाटों पर आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि महोत्सव का मुख्य आयोजन विश्राम घाट के पास राजा घाट पर यमुनाजी के पूजन से शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


समिति के पदेन संयोजक सचिव एवं सिटी मजिस्ट्रेट राकेश कुमार ने कहा कि देव दिवाली को विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी ब्रजवासियों के सहयोग से भव्यता के साथ मनाया जाएगा जिसके लिए प्रशासनिक सभी व्यवस्थाएं पूर्ववत की जाएंगी। इसकी तैयारी को लेकर मंगलवार शाम 5 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की जाएगी। इस मौके पर पंकज शर्मा, रामदास चतुर्वेदी, महेंद्र दत्त आचार्य, कन्हैयालाल अग्रवाल, रामकृष्ण पाठक, भूपेश भारद्वाज, नरेंद्र गोला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed