फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Destination Wedding Held in Bhandirvan

Mathura News: भांडीरवन में हुई डेस्टिनेशन वेडिंग, शिकायत पर पहुंचे तहसीलदार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Destination Wedding Held in Bhandirvan
मांट। राधा-कृष्ण की विवाह स्थली भांडीरवन में सेवायतों के दो पक्षों में चल रहा विवाद सुलझने का नाम नहीं ले रहा है। एक पक्ष में यहां शनिवार को हुई डेस्टिनेशन वेडिंग (शादी समारोह) की शिकायत प्रशासन से कर दी। जांच के लिए पहुंचे तहसीलदार ने सेवायतों के दोनों पक्षों से बात की और कार्यक्रम से पहले प्रशासन से अनुमति लेने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शनिवार को भांडीरवन में एक शादी का कार्यक्रम हुआ, जिसके लिए पार्क और टिन शेड का प्रयोग किया गया। योगेश और तनुज दीक्षित की शिकायत के बाद एसडीएम दीपिका मेहर ने तहसीलदार ब्रजेश कुमार को जांच के निर्देश दिए। शनिवार देर रात तहसीलदार बृजेश कुमार, नायब तहसीलदार राकेश उपाध्याय, लेखपाल रिंकू सिंह और लेखपाल लोकेश चौधरी बंसीवट पहुंचे। हालांकि चह तक शादी का कार्यक्रम संपन्न हो चुका था।
विज्ञापन

तहसीलदार ने भांडीरवन के सभी सेवायतों को निर्देशित किया है कि कोई भी कार्यक्रम या शादी कराने से पहले आने वाले सभी लोगों की पूरी जानकारी रजिस्टर में अंकित करनी होगी। साथ ही कार्यक्रम की लिखित सूचना तहसील में उपलब्ध करानी होगी। रविवार को तहसीलदार ने बताया कि प्रशासनिक कार्यों के चलते वह देरी से भांडीरवन पहुंचे थे। जल्द ही सभी बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी और जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। उधर, शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि शिकायत के कई घंटे बाद अधिकारी पहुंचे। तब तक वहां से शादी और दावत के सभी चिह्न हटा दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed