फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Demonstration by placing the dead body of a mason at the power plant

Mathura News: राजमिस्त्री का शव बिजलीघर पर रखकर प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Demonstration by placing the dead body of a mason at the power plant
चौमुहां (मथुरा)। थाना जैंत क्षेत्र अन्तर्गत चौमुहां कस्बे में मंगलवार रात हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर राजमिस्त्री की मौत हो गई थी। बुधवार को परिजन व लोगों ने शव को बिजलीघर के सामने रखकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


लोग आबादी के ऊपर होकर जा रही लाइन को हटवाने की मांग कर रहे थे। करीब एक घंटे से अधिक समय तक प्रदर्शन चला। जैंत पुलिस मौके पर पहुंच गई। जेई द्वारा लाइन शिफ्टिंग के आश्वासन पर परिजन ने प्रदर्शन समाप्त किया। कस्बावासियों ने पीड़ित को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन


मूलरूप से कामां राजस्थान निवासी 55 वर्षीय मनोहर पुत्र प्रभाती कई साल से राजमार्ग के सर्विस रोड स्थित गैस गोदाम के पीछे ससुराल में रहकर राजमिस्त्री का काम कर रहा था। मंगलवार शाम करीब आठ बजे छत पर खाना खाने गया, तभी पैर फिसलने से हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। बेटे सहदेव ने बताया मकान के ऊपर से 11 हजार केवी की विद्युत लाइन जा रही है। इसे हटवाने के लिए विभागीय अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिए, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। विभागीय लापरवाही के चलते उनके पिता की मौत हो गई। हरेंद्र सिंह सिसौदिया, सभासद प्रवीन यादव, भूरी सैनी, रामअवतार यादव, शरीफ, पप्पी, गिर्राज आदि ने विद्युत लाइन हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-विद्युत लाइन काफी पुरानी है। उस समय यहां आबादी कम थी। कई बार विद्युत लाइन को हटवाने का प्रस्ताव भेजा गया है। मगर अभी तक प्रस्ताव पास नहीं हुआ है। लोगों को भी मकान विद्युत लाइन को ध्यान में रखकर बनाने चाहिए।
राहुल चौरसिया, एसडीओ, विद्युत, चौमुहां।

डाॅ.दिनेश मालिक

डाॅ.दिनेश मालिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed