फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Demands for the arrest of the rape accused were raised.

Mathura News: दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Demands for the arrest of the rape accused were raised.
फोटो 1: सौंख में सर्वसमाज द्वारा आयोजित महापंचायत को संबोधित करते समान शिक्षा अभियान के जिलाध्य
सौंख। दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए सर्वसमाज की महापंचायत का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को दो दिन का अल्टीमेटम दिया है। गिरफ्तारी नहीं होने पर 12 नवंबर को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।
विज्ञापन

कस्बे के संत रविदास आश्रम में आयोजित महापंचायत में समान शिक्षा अभियान के जिलाध्यक्ष प्रेमसिंह विमल ने कहा कि अनुसूचित बालिका के साथ हुई हैवानियत की घटना को नौ दिन गुजर गए हैं। पुलिस ने अभी तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार तक नहीं किया। उन्होंने कहा कि सर्वसम्मति से महापंचायत में निर्णय लिया है कि अगर दो दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी नही हुई तो संयुक्त रूप से जिला मुख्यालय पर आंदोलन किया जाएगा। कम्युनिस्ट पार्टी की प्रदेश सहायक सचिव राधा चौधरी ने कहा कि नौ दिन बाद आरोपियों की गिरफ्तारी तक नही हुई ऐसे पुलिस प्रशासन की घोर निंदा करते है। अगर किसी मंत्री का कुत्ता खो जाता है तो पुलिस कुत्ते को खोज निकाल लेती है। पीड़िता के पिता ने भी महापंचायत में न्याय की गुहार लगाई है। महापंचायत में आजाद समाज पार्टी के जिला संयोजक प्रवीन कुमार, भाकियू सुनील गुट महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष मीना ठाकुर, विनोदी सिंह, संगीता शर्मा, डॉ. सुरेशचंद, राखी गौतम, बबलू पिप्पल, शेर सिंह पिप्पल, बच्चू सिंह, श्रीनिवासन भारती, महावीर सिंह, धनेश पिप्पल, एदल सिंह, दिनेश पिप्पल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन



दुष्कर्म पीड़िता के परिजन से मिले जिला पंचायत अध्यक्ष
सौंख। जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी मगोर्रा के गांव में दुष्कर्म पीड़िता के परिवारीजनों से मिलने पहुंचे। बेटी को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। चौधरी ने कहा कि बेटी के साथ हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। दोनों आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और आरोपियों को कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पीड़िता की शिक्षा का पूरा खर्च स्वंय वहन करने की घोषणा की। विनोद चौधरी ने गांव में बहन बेटियों के लिए पानी के लिए एक हैंडपंप लगवाने की बात कही। इस मौके पर प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र सिंह, वेदपाल सिंह, कृष्णा कुंतल, नीरज शर्मा, दिगंबर सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed