फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Demand to streamline arrangements ahead of festivals

Mathura News: त्योहारों से पूर्व व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Demand to streamline arrangements ahead of festivals
मथुरा। व्यापारी नेताओं ने सोमवार को नगर निगम के अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह एवं मुख्य अभियंता निर्माण संजय चौहान से मुलाकात की। उन्होंने आगामी रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और राधा अष्टमी आदि त्योहारों को देखते हुए व्यापारी और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नगर की विभिन्न समस्याओं की ओर अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कर शीघ्र समाधान की मांग की।
विज्ञापन

नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महानगर महामंत्री शशिभानु गर्ग के नेतृत्व में घीया मंडी व्यवसायी समिति के प्रतिनिधिमंडल ने समस्याओं पर चर्चा की। शशिभानु गर्ग ने कहा कि त्योहारों पर देश-विदेश से करीब एक करोड़ श्रद्धालु आते हैं। ऐसे में नगर की सड़कों की बदहाली, जगह-जगह गड्ढे, प्रकाश की समुचित व्यवस्था न होने और शौचालयों की कमी से श्रद्धालुओं को परेशानी हो सकती है। उन्होंने सीएम ग्रिड योजना में बन रही सड़कों के साथ दोनों तरफ नाली व फुटपाथ का निर्माण तथा मसानी चौराहे से भूतेश्वर चौराहे तक जर्जर सड़क का तत्काल निर्माण कराने की मांग की।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष अजय खंडेलवाल व महामंत्री धर्मवीर अग्रवाल ने बताया कि रेलवे स्टेशन व बस अड्डे से विश्व प्रसिद्ध द्वारकाधीश मंदिर और यमुनाजी जाने के लिए श्रद्धालु घीया मंडी से गुजरते हैं। बाजार में जगह-जगह बड़े गड्ढे हैं और प्रकाश की समुचित व्यवस्था नहीं है। उन्होंने वर्षों से जर्जर प्याऊ का नवनिर्माण कराकर उसमें सबमर्सिबल व आरओ प्लांट लगाने, व्यापारियों, श्रद्धालुओं व राहगीरों की सुविधा के लिए मूत्रालय बनवाने तथा अन्य बाजारों की तरह घीया मंडी क्षेत्र में रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था शुरू कराने की मांग की। इस दौरान मंत्री अमित अग्रवाल, संजय शर्मा, कोषाध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed