Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Demand for increased honorarium; sanitation workers to protest on the 6th

Mathura News: मानदेय बढ़ाने की मांग, 6 को सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Demand for increased honorarium; sanitation workers to protest on the 6th
 उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ की बैठक में नवीन दायित्व ग्रहण करते पदाधिकारी। संवाद
मथुरा। प्रदेश भर में कार्यरत सफाई कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाने का आश्वासन दिया गया था। साल खत्म होने को है लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इसको लेकर आगामी 6 जनवरी को धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

डीग गेट स्थित एक होटल में उप्र प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ द्वारा प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। प्रांतीय अध्यक्ष महेश काजू वाल्मीकि ने बताया कि सीएम ने सफाई कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाने को ऐलान किया था। इसी संबंध में 6 जनवरी को विकास मार्केट में संघ के बैनर तले धरना प्रदर्शन किया जाएगा। विकास मार्केट से पैदल मार्च करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने संगठन का विस्तार किया। बताया कि डॉ. एसपी सिंह को प्रदेश का वरिष्ठ उपाध्यक्ष और अयोध्या मंडल का प्रभार सौंपा गया है। वरुण वाल्मीकि को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है। यह चित्रकूट मंडल का प्रभार भी देखेंगे। इस दौरान प्रदेश महामंत्री राम सिंह वाल्मीकि, आगरा मंडल अध्यक्ष ललित चौहान, वृंदावन अध्यक्ष छोटू चौहान, जिलाध्यक्ष खेमचंद, रविकांत, नरेश वाल्मीकि, हीरा चक्रवर्ती, बंटी और नेमीचंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed