{"_id":"6923420bdb220eaaa40671d8","slug":"demand-for-cashews-and-almonds-increased-during-the-winter-mathura-news-c-29-mtr1013-484701-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: सर्दियों में बढ़ी काजू और बादाम की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: सर्दियों में बढ़ी काजू और बादाम की मांग
विज्ञापन
मथुरा। तापमान गिरने के साथ ही लोग सूखे मेवों का प्रयोग शुरू कर देते हैं। पिस्ता, अखरोट, काजू और बादाम मिलकर इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं और शरीर को बीमारियों से लड़ने की ताकत मिलती है।
बाजार में इन दिनों सूखे मेवे की मांग बढ़ गई है। मेवों की मांग बढ़ने से इनके दाम में 50 से 60 रुपये तक की वृद्धि हो गई है। सबसे अधिक मंहगाई मामरा बादाम पर आई है। इसके दाम पहले 2400 सौ रुपये थे, जो कि अब 3100 रुपये किलो पहुंच गए है। इसी प्रकार गुरबंदी गिरी बादाम पर 150 रुपये तक दाम बढ़े हैं। इस समय 840 रुपये किलो, चिलगोजा-4200, सफेद तिल-180, मखाना 1050, हरी इलायची-3100, खुरमानी-400, पिस्ता भुना 1000-1200, अखरोट साबुत 750-800, अखरोट गिरी-1000-1200, किशमिश 480-600, अंजीर 1000, काजू साबुत 900, काजू टुकड़ा 820 और बादाम 800 रुपये प्रति किलो की दर से बिक्री की जा रही है।
अधिकांश मेवे बाहरी देशों से मंगवाए जाते हैं। सर्दियों में बाहर से आने के कारण महंगे होना लाजमी हैं।
मनोज गुप्ता, व्यापारी
अब ग्राहकों द्वारा खुले मेवों की अपेक्षा पैकेट वाले मेवों की डिमांड की जाती है। सर्दी में बिक्री बढ़ जाती है।
मुकेश, व्यापारी
यहां मंदिरों में प्रसाद में मेवाओं का प्रयोग किया जाता है। इस कारण मांग बढ़ने से दाम बढ़ जाते हैं। खेम चंद, व्यापारी
सफेद तिल और मूंगफली की काफी मांग है। इसका सबसे अधिक उपयोग गजक बनाने में होता है।
कुनाल खत्री, व्यापारी