फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Delhi company cheated people by booking plots on government land in Vrindavan at Mathura

Mathura: दिल्ली की कंपनी वृंदावन में सरकारी जमीन पर काट रही थी प्लॉट, आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Tue, 02 May 2023 03:07 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 02 May 2023 03:07 PM IST
सार

दिल्ली की कंपनी मथुरा के वृंदावन में सरकारी जमीन पर प्लॉट काट रही थी। बुकिंग के नाम पर लोगों से पैसे ठगने का काम चल रहा था। खुलासा हुआ तो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Delhi company cheated people by booking plots on government land in Vrindavan at Mathura
वृंदावन कोतवाली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना किनारे की खादर की जमीन को आवासीय प्लॉट दिखाकर ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने प्लॉट दिखाकर दिल्ली-एनसीआर के लोगों से ठगी की। दिल्ली की कंपनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को विकास प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता ने कोतवाली में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।  

विज्ञापन

सस्ते रेट पर प्लॉट का दे रहे थे प्रलोभन

तहरीर में मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता कौशलेंद्र चौधरी ने कहा कि वृंदावन परिक्रमा मार्ग से देवरहा बाबा घाट को जाने वाले मार्ग के दाहिनी ओर खादर की जमीन है। जो कि प्राधिकरण महायोजना (पुनरीक्षित) वर्ष 2021 के अनुसार बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र है। इस जमीन पर दिल्ली की आई एंड एस बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा प्लॉट की बुकिंग की जा रही है। यहां सस्ते रेट पर प्लॉट का प्रलोभन देकर लोगों के साथ ठगी की जा रही है। 

विज्ञापन

दो को किया गया नामजद

अधिशासी अभियंता ने तहरीर के साथ कंपनी द्वारा प्लॉट बिक्री के लिए छपवाए पंफलेट व फोटो भी दिए हैं। अधिशासी अभियंता ने बताया कि वृंदावन जैसे स्थान पर सस्ती दर पर प्लॉट के नाम पर दिल्ली एनसीआर के लोगों को बेवकूफ बनाया जा रहा है। प्लॉट की बुकिंग कराने वालों में स्थानीय लोग भी शामिल हैं। कोतवाली प्रभारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि इमरान खान व शहरुनी को नामजद किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed