{"_id":"5914ae694f1c1b0a698507d9","slug":"delhi-agra-highway-stayed-for-five-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच घंटे जाम रहा दिल्ली-आगरा हाईवे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच घंटे जाम रहा दिल्ली-आगरा हाईवे
मथुरा
Updated Fri, 12 May 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
ट्रक खराब होने से लगा भीषण जाम
- फोटो : अमर उजाला
सुबह करीब 6 बजे गुरुवार को दिल्ली-आगरा हाईवे पर रैपुराजाट गांव के पास एक ट्रक खराब हो जाने से करीब पांच घंटे जाम लगा रहा। वाहनों की लंबी कतारें लगने से लोग परेशान रहे। घंटों बाद पुलिस क्रेन लेकर पहुंची तब कहीं खराब ट्रक को वहां से हटवाया जा सका। करीब 11 बजे जाम खुला तो लोगों को राहत मिली। बुधवार की रात रैपुराजाट के पास आगरा से मथुरा आ रहा ट्रक सड़क किनारे गड्ढे में फंस गया। रात में वाहनों का दबाव कम होने से वाहन किसी तरह धीरे-धीरे निकलते रहे, लेकिन सवेरे 5 बजे के बाद वाहनों की आवाजाही ब़ी तो हाईवे
पर जाम लग गया। आगरा की तरफ दो किमी. तो मथुरा की तरफ भी वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। ग्रामीणों ने किसी तरह फंसे वाहनों के निकालने का इंतजाम किया। लेकिन पूरा जाम नहीं खुला। स्थिति बिगड़ी तब कहीं जाकर फरह पुलिस सुबह 10 बजे जाम खुलवाने पहुंची और फंसे ट्रक को क्रेन के जरिए हटवाया। प्रभारी निरीक्षक अवधेश त्रिपाठी का कहना है कि ट्रक फंसने की सूचना पर पुलिस के पास पहुंची थी। ट्रक को हटवाकर वाहनों का आवागमन सुचारु करवाया गया।
--
पुलिस सुबह पहुंच जाती तो इतनी देर नहीं लगता जाम
जाम में फंसे और गर्मी से बेहाल लोगों ने कहा कि पुलिस सुबह सूचना दिए जाने पर ही पहुंच जाती तो इतनी देर जाम नहीं लगता। सुबह लोगों ने कई बार कंट्रोल रूम को जाम की सूचना दी थी, पर पुलिसकर्मी जाम खुलवाने नहीं पहुंचे।