फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Deepak ends six day hunger strike following assurances

Mathura News: आश्वासन पर टूटा दीपक शर्मा का छह दिन का अनशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Deepak ends six day hunger strike following assurances
वृंदावन। यमुना नदी में गिर रहे गंदे नालों को बंद कराने और उनकी टैपिंग की मांग को लेकर बिहार घाट पर छह दिनों से आमरण अनशन पर बैठे समाजसेवी दीपक शर्मा ने शुक्रवार को प्रशासन के आश्वासन के बाद अनशन समाप्त कर दिया। सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम कुमार मिश्रा और एसडीएम राजकुमार चौधरी धरना स्थल पर पहुंचे और उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने दीपक शर्मा से वार्ता के दौरान उनकी मांगों को जनहित से जुड़ा और उचित बताते हुए त्वरित समाधान योग्य मामलों पर तत्काल कार्रवाई शुरू करने का आश्वासन दिया। उन्होंने यमुना में गिर रहे नालों की टैपिंग जैसे दीर्घकालिक और तकनीकी कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा कराने के लिए संबंधित विभागों के साथ बैठक कर नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की बात कही।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम कुमार मिश्रा ने कहा कि यमुना प्रदूषण से जुड़े मामलों को गंभीरता से लिया जा रहा है। नालों की टैपिंग और अन्य स्थायी समाधान के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर जल्द प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। प्रशासन के आश्वासन के बाद दीपक शर्मा ने अपना छह दिन पुराना अनशन समाप्त कर दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने उनकी मांगों पर गंभीरता दिखाई है। यदि तय समय में कार्रवाई नहीं हुई तो आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed