{"_id":"5dc823db8ebc3e5b3e14e3d5","slug":"deepadaan-mathura-news-agr4145717164","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवर्धन तलहटी में दीपदान देखने को उतरे देवता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवर्धन तलहटी में दीपदान देखने को उतरे देवता
विज्ञापन
मथुरा। गिरिराज परिक्रमा स्थित अप्सरा कुंड पर दीपदान की झांकी।
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राधाकुंड (मथुरा)। गोवर्धन तलहटी में शनिवार को दीपदान देखने के लिए देवता उतर आए। यह दीपदान अयोध्या फैसला आने के बाद किया जा रहा था। इस दौरान राधाकुंड में मणिपुर और अप्सरा कुंड पर बंगाल के भक्तों ने दाऊजी मंदिर के महंत ब्रजबिहारी शरण उर्फ विजय बाबा के सानिध्य में 11 हजार दीपक जलाए।
दीपकों की रोशनी ने पूंछरी लौठा मंदिर, अप्सरा कुंड, नवल कुंड, दाऊजी मंदिर और परिक्रमा मार्ग में सौंदर्य बिखेर दिया। इन दीपों को जलाने के लिए विभिन्न गांवों के 200 भक्त लगाए गए थे। वहीं, राधाकृष्ण की फूलों की होली और रसिया गायन ने वातावरण को अलौकिक बना दिया था।
महारास की प्रस्तुति पर लोगों ने जमकर नृत्य किया। मयूर नृत्य ने लोगों को पलक न झपकाने के लिए मजबूर कर दिया। यादव शरण का विशेष सहयोग रहा। वहीं, कुसुम सरोवर और नारद कुंड भी दीपकों की रोशनी से झिलमिलाते रहे। दीप प्रज्ज्वलन को नौ हजार लीटर तेल मंगाया गया था।