{"_id":"63861dbccc94aa31375312fc","slug":"december-6-challenge-for-new-ssp-mathura-news-mtr526483224","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: नवागत एसएसपी के लिए छह दिसंबर चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: नवागत एसएसपी के लिए छह दिसंबर चुनौती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। नवागत एसएसपी शैलेष पांडेय के लिए छह दिसंबर चुनौतीपूर्ण होगा। हिंदूवादियों के एलान से श्रीकृष्ण जन्मस्थान का मुद्दा गर्माया हुआ है। मथुरा में एसपी सिटी रहते हुए भौगोलिक स्थिति से नवागत एसएसपी पूरी तरह से वाकिफ हैं। वह बुधवार को चार्ज ले सकते हैं।
२०११ बैच के आईपीएस शैलेष पांडेय अभी तक प्रयागराज के एसएसपी रहे। तबादला होने पर मथुरा जिले की कमान सौंपी गई है। चार्ज संभालते ही सबसे बड़ी चुनौती नवागत एसएसपी के लिए ६ दिसंबर होगा। लगातार हिंदूवादी संगठन श्रीकृष्ण जन्मस्थान के मुद्दे को गर्माए हुए हैं। छह दिसंबर पर यह मुद्दा और गर्मा न सके, इसके लिए नवागत एसएसपी को चार्ज संभालने के बाद ऐसी रणनीति तैयार करनी होगी, जिससे जनपद का माहौल सौहार्दपूर्ण बना रहे।
साल २०१५ में एसपी सिटी रहते हुए मथुरा की भौगोलिक स्थिति से पूरी तरह से वाकिफ नवागत एसएसपी के लिए यह नया जिला तो नहीं है पर कप्तान के रूप में जरूर उनकी यह पारी नई होगी। मंगलवार की देरशाम तक नवागत एसएसपी प्रयागराज में डटे हुए थे। संभावना जताई जा रही बुधवार को वह चार्ज ग्रहण कर सकते हैं। एसएसपी रहे अभिषेक यादव को बुधवार की दोपहर १२ बजे पुलिस लाइन सभागार में विदाई दी जाएगी। चार महीने के कार्यकाल में एसएसपी ने ९ महीने पुराने मां और बेटों की हत्या का खुलासा करके अपनी मंशा से रूबरू कराया था। लगातार बदमाशों को मुठभेड़ में घायल करके सलाखों के पीछे पहुंचाया था।