{"_id":"62d2fca32b9f5056e142ff2c","slug":"death-of-rickshaw-driver-uproar-by-placing-dead-body-in-kotwali-mathura-news-mtr520914710","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिक्शा चालक की मौत, कोतवाली में शव रखकर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिक्शा चालक की मौत, कोतवाली में शव रखकर किया हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। कृष्णानगर के राजीव गांधी नगर में चार दिन पूर्व पिटाई से घायल हुए रिक्शा चालक ने आगरा के एसएन हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव को कोतवाली में रखकर जमकर हंगामा काटा और पड़ोसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की।
चौकी कृष्णानगर के राजीव गांधी नगर निवासी महेंद्र सिंह(45) के साथ 13 जुलाई को पड़ोसी ने मारपीट की। आरोप है कि मारपीट में रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया, यहां से उसे आगरा के एसएन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। शनिवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोटमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। शव को लेकर परिजन सीधे शहर कोतवाली पहुंचे।
यहां पर शव रखकर जमकर हंगामा काटा और मुकदमा दर्ज करने की मांग की। कोतवाल विजय कुमार सिंह ने हर संभव मदद का भरोसा देकर परिजनों को शांत किया। उसके बाद तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया। कोतवाल ने बताया कि 13 जुलाई को शराब के नशे में नाले में गिरने से घायल हुआ महेंद्र सिंह कोतवाली में आया था। इसका मेडिकल भी करवाया। उसके बाद पीड़ित ने कोई तहरीर नहीं दी। शनिवार को उसकी मौत की खबर लगी है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।