फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Death of a young man suffering from dengue

डेंगू से पीड़ित युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Death of a young man suffering from dengue
टैंटीगांव (मथुरा)। सुरीर क्षेत्र में फैली डेंगू की बीमारी थमने का नाम नहीं ले रही है। एक सप्ताह से बीमार हरनौल के एक युवक की डेंगू से मौत हो गई।
विज्ञापन

मोहित कुमार (20) पुत्र गोविंद राम निवासी हरनौल को एक सप्ताह पूर्व बुखार की शिकायत हुई। इसके बाद परिजनों ने नजदीकी चिकित्सकों से दवा दिलवाई। फायदा न मिलने पर नजदीकी लैब पर जांच कराई तो डेंगू की रिपोर्ट मिलने पर परिजनों ने मथुरा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान सोमवार को युवक की मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही परिजनों व ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई।

ग्रामीण कन्हैयालाल, उमेश कुमार, विनोद कुमार, राकेश कुमार, दिनेश कुमार आदि का कहना है कि इस समय डेंगू व बुखार की फैली बीमारी से गांव-गांव में इस समय चारपाई बिछी हुई हैं। लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। कोविड सेंटर प्रभारी डॉ. भूदेव ने बताया कि युवक की किस बीमारी से मौत हुई, जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed