फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   death of a girl child in Nursery house

रोई, तड़पी और हमेशा के लिए खामोश हो गई मासूम

Wed, 14 Dec 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 14 Dec 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
death of a girl child in Nursery house
नवजात बच्ची (डमी फाेटाो) - फोटो : AmarUjala
दो माह में ही मासूम बच्ची ने पहाड़ जैसे दुख झेल लिए। जन्म के साथ ही उसे मां ने अपने आंचल से दूर कर दिया। पुलिस को सड़क किनारे मिली तो राजकीय शिशु सदन के सुपुर्द कर दिया कि यहां इसकी देखभाल हो जाएगी। लेकिन, यहां न तो इस बच्ची के गीले कपड़े बदले गए और न ही किसी ने केयर की। वह बीमार हो गई। रात भर रोती थी, तड़पती थी और मंगलवार की तड़के वह हमेशा के लिए खामोश हो गई।
विज्ञापन


13 अक्तूबर की भोर का वक्त था। वृंदावन-मथुरा मार्ग पर एक लाल कपड़े में लिपटी यह मासूम पेड़ के नीचे पड़ी थी। एक किसान की इस पर नजर पड़ी तो उसने पुलिस को सूचना दी। दो सिपाही इस मासूम को लेकर राजकीय शिशु सदन आ गए।
विज्ञापन


लेकिन यहां तो उसकी इतनी देखभाल भी नहीं हुई जो कोई गीला कपड़ा भी बदल देता। गीले कपड़ों से ठंड उसके सीने में बैठती चली गई। शिशु सदन के रिकार्ड में उसका नाम सिट्टी रख दिया गया था। कई दिन से सिट्टी की तबीयत खराब थी। वह रात को रोती रहती थी। माना जा रहा है कि उसे ठंड लग गई थी। मंगलवार को उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षण रिपोर्ट के बाद भी नहीं चेता प्रशासन
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अनिल यादव ने एक सप्ताह पहले ही राजकीय शिशु सदन का निरीक्षण किया गया था। इस दौरान लापरवाही मिलने पर उन्होंने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि यहां तैनात कर्मचारी बच्चों की देखभाल में घोर लापरवाही बरत रहे हैं। सफाई के अभाव में कई बच्चों के घाव बन गए हैं। बच्चों को शीघ्र उपचार देने के आदेश भी दिए थे, लेकिन इसके बाद भी देखभाल में लापरवाही ने एक मासूम की जान ले ली।


बच्ची का जन्म निर्धारित समय से पहले हो गया था। इसके कारण वह बेहद कमजोर थी। दो माह पहले पुलिस ने शिशु सदन को सौंपा था। रात को अचानक स्वास्थ्य खराब होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, सुबह उसे मृत घोषित कर दिया गया।
- ओम प्रकाश, जिला प्रोवेशन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed