{"_id":"663bb94958229999b204b61a","slug":"dead-body-of-youth-kidnapped-from-aligarh-found-in-rajbaha-mathura-news-c-160-1-sagr1034-102425-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: अलीगढ़ से अपहृत युवक का शव रजबहा में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: अलीगढ़ से अपहृत युवक का शव रजबहा में मिला
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। अलीगढ़ के जट्टारी गांव से अपहृत एक कार चालक का शव बुधवार को नंदगांव रजबहा में मिला। शव की पहचान जट्टारी निवासी योगेश अग्रवाल उर्फ बबलू के रूप में हुई है। टप्पल और कोसी पुलिस बुधवार देर रात तक पंचायतनामा भरने की कार्रवाई में जुटी थी।
जट्टारी के जरतौली मोड निवासी योगेश अग्रवाल गाड़ी किराए पर चलाता था। सोमवार शाम गांव जरेलिया निवासी मनोज ने हेतलपुर निवासी विकास मलिक के लिए मथुरा जाने के लिए उसकी गाड़ी किराए पर बुक कराई थी। मंगलवार को वापस न लौटने पर परिजनों ने कॉल की तो मोबाइल स्विच ऑफ था। इस पर पुलिस को सूचना दी और योगेश के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया।
पुलिस को योगेश की गाड़ी यमुना एक्सप्रेस-वे के 49वें प्वाइंट पर लावारिस मिली। इसके बाद परिजनों की सूचना पर पुलिस ने जरेलिया निवासी मनोज को पकड़ लिया। शाम को टप्पल पुलिस योगेश की तलाश करते हुए होडल पहुंची तो पता लगा कि गांव हताना में एक युवक का शव रजबहा में पड़ा है।
विज्ञापन
टप्पल पुलिस ने कोसी थाने में प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह से संपर्क कर सहयोग मांगा। कोसी पुलिस की मदद से टप्पल पुलिस ने नंदगांव रजबहा से शव को बरामद कर लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि परिजनों से शव की शिनाख्त करवा ली है। पुलिस ने इस मामले में गांव हताना निवासी एक युवक को हिरासत में लिया है, जो कि सुपारी किलर बताया जा रहा है।