फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Dead body of Vidisha youth found hanging from fan in guest house room

Mathura News: विदिशा के युवक का शव गेस्ट हाउस के कमरे में पंखे से लटका मिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
Dead body of Vidisha youth found hanging from fan in guest house room
वृंदावन (मथुरा)। दर्शन करने आए विदिशा के युवक का शव गेस्ट हाउस के कमरे में पंखे से लटका मिला। गले में रस्सी का फंदा लगा था। पुलिस ने कमरे के दरवाजे की कुंडी तोड़कर शव को पंखे से उतारकर कब्जे में लिया। उससे पहले फोरेंसिक टीम ने तथ्य जुटाए। पुलिस ने परिजनों को इसकी जानकारी दी तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के विदिशा के बेहलोट पंचायत हरदूखेड़ी पोस्ट गंज बासोदा निवासी राजेश बैरागी (28) पुत्र नर्मदा शुक्रवार दोपहर हरिनिकुंज चौराहे के पास स्थित नारायण कुटीर आश्रम में कमरा लेकर रुका था। शनिवार सुबह जब कर्मचारी को कमरे में भेजा तो काफी प्रयास के बाद नहीं खुला। कर्मचारी ने खिड़की से झांककर देखा तो युवक का शव पंखे से लटका था।
विज्ञापन

सूचना पर बांकेबिहारी चौकी प्रभारी शिवकुमार शर्मा पुलिस बल के साथ पहुंच गए। अंदर से बंद कमरे की कुंडी तुड़वाकर प्रवेश किया।
कोतवाल रवि त्यागी ने बताया कि बृहस्पतिवार को इस युवक ने कमरा किराए पर लिया था। 26 जुलाई की सुबह 11 बजे चेक आउट करके चला गया। एक घंटे बाद फिर आया और पिता के संग परिक्रमा की कहकर कमरा किराए पर लिया। उसके बाद वह बाहर नहीं निकला। प्रथम दृष्टया तो मामला सुसाइड का ही लग रहा है। सुसाइड क्यों किया, इसकी जानकारी परिजनों के आने पर ही पता चलेगी। मृतक विवाहित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed