फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Dead body of missing farmer found in drain

Mathura News: लापता किसान का शव नाले में मिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Dead body of missing farmer found in drain
मथुरा। फरह थाना क्षेत्र में लापता किसान का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव घड़ी बेरी निवासी किसान महावीर (50) का शनिवार सुबह शव सड़क किनारे नाले में मिला। गले में अंगोछा का फंदा लगा था। आधा शरीर मिट्टी में दबा था। जानकारी के अनुसार, महावीर शुक्रवार शाम को खेत पर काम कर रहे थे। इसी दौरान उनका बड़ा बेटा बाइक से वहां पहुंचा। महावीर बेटे की बाइक लेकर घर के लिए निकल आए, लेकिन वह घर नहीं पहुंचे। घर न पहुंचने से परिजनों ने उनकी तलाश की न मिलने पर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन

शनिवार सुबह पुलिस के सहयोग से परिजनों ने फिर से तलाश शुरू की। घर से करीब 2 किलोमीटर दूर महावीर की बाइक नाले में गिरी दिखाई दी। परिजनों ने आसपास तलाश की तो वहां से करीब सौ मीटर दूर शव नाले की मिट्टी में दबा मिला। गले में अंगोछा से फंदा लगा था। बेटे सुनील ने गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी कमलेश सिंह ने बताया है कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed