{"_id":"68c1959940d21820800d6363","slug":"dead-body-of-married-woman-was-found-hanging-from-noose-aftger-seven-months-of-marriage-2025-09-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 'ससुरालीजन नहीं चाहते थे बच्चा...', धोखे से उजाड़ी कोख, फंदे पर लटकी मिली महिला; सात महीने पहले हुई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'ससुरालीजन नहीं चाहते थे बच्चा...', धोखे से उजाड़ी कोख, फंदे पर लटकी मिली महिला; सात महीने पहले हुई शादी
Wed, 10 Sep 2025 08:43 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Wed, 10 Sep 2025 08:43 PM IST
सार
विवाहिता का शव घर में फंदे पर लटका मिला। विवाहिता के परिजनों ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : iStock
विस्तार
मथुरा में थाना हाईवे क्षेत्र स्थित बलराम सिटी में बुधवार को विवाहिता का शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष ने पति व अन्य ससुरालीजन पर अतिरिक्त दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर पति समेत पांच लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हाथरस के थाना चंदपा के गांव परसारा निवासी हुब्बलाल ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी संतोषी (25) की शादी सात माह पहले हाईवे थाना क्षेत्र के बलराम सिटी निवासी राजीव कोहली से की थी। राजीव स्वास्थ्य विभाग में तैनात है। उन्होंने अपनी हैसियत के अनुसार शादी में दान-दहेज भी दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसमें एक कार, करीब 9 लाख रुपये नकद समेत कुल 30 लाख रुपये खर्च किए थे। आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर बेटी को पति राजीव कोहली, सास भगवती देवी, ससुर यादराम और ननद रिंकी द्वारा परेशान किया जा रहा था। इसके लिए बेटी के साथ मारपीट भी गई है।
10 अगस्त को ससुरालीजन बेटी को गांव परसारा के बाहर छोड़कर चले गए थे। इसकी शिकायत महिला थाना हाथरस में की थी। शिकायत के बाद 1 सितंबर को ससुरालीजन व राजीव के ताऊ तुलसीराम भविष्य में परेशान न करने का आश्वासन देकर बेटी को ससुराल ले आए थे।
पिता का आरोप है कि 10 सितंबर को सभी ने मिलकर बेटी की हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया और भाग गए। उन्हें तब घटना की जानकारी हुई जब उसी कॉलोनी में रहने वाली उनकी साली पार्वती ने फोन कर पूरा मामला बताया। जब वह बेटी के घर पहुंचे तो शव फंदे से लटका हुआ था। सूचना पर पहुंची हाईवे थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
साथ ही पिता ही तहरीर पर पति, सास, ससुर, ननद और तइया ससुर के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली है। सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
धोखे से गर्भपात कराने का भी लगाया आरोप
पिता हुब्बलाल ने बताया कि शादी के बाद बेटी गर्भवती हो गई थी। ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज के लालच में बच्चा नहीं चाहते थे। इसके लिए उन्होंने बेटी को धोखे से दवा खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। यह बात बेटी ने अपनी मां को बताई थी।
ये भी पढ़ें-UP: स्कूल में हनुमान चालीसा के पाठ पर रोक...देवी-देवताओं की हटा दी तस्वीरें, बच्चों के परिजनों ने किया हंगामा
पिता हुब्बलाल ने बताया कि शादी के बाद बेटी गर्भवती हो गई थी। ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज के लालच में बच्चा नहीं चाहते थे। इसके लिए उन्होंने बेटी को धोखे से दवा खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। यह बात बेटी ने अपनी मां को बताई थी।
ये भी पढ़ें-UP: स्कूल में हनुमान चालीसा के पाठ पर रोक...देवी-देवताओं की हटा दी तस्वीरें, बच्चों के परिजनों ने किया हंगामा