{"_id":"62bd0f92303007264b0630e5","slug":"dead-body-of-constable-found-hanging-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"Constable Death: मथुरा में सिपाही का शव फंदे से लटका मिला, शरीर पर चोट के निशान, पिता ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Constable Death: मथुरा में सिपाही का शव फंदे से लटका मिला, शरीर पर चोट के निशान, पिता ने लगाया हत्या का आरोप
Tue, 05 Jul 2022 01:47 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 05 Jul 2022 01:47 PM IST
सार
मेरठ के रहने वाले सिपाही की नौकरी 2020 में लगी थी। उसकी शादी अभी नहीं हुई है। बताया गया है कि सिपाही ने रात में अपने साथी के साथ बीयर पी थी।
विज्ञापन
सिपाही का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा के थाना नौहझील में तैनात सिपाही आशीष कुमार (25) पुत्र रविंद्र सिंह की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। बुधवार की रात उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। गले में रस्सी का फंदा लगा हुआ था। साथी सिपाही रोहित धनखड़ की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मृतक सिपाही का मोबाइल बरामद कब्जे में लिया। कमरे से बीयर की केन भी बरामद हुई है। फॉरेसिंक टीम ने कई महत्वपूर्ण तथ्य जुटाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सिपाही ने साथी के साथ पी थी बीयर
आशीष कुमार मेरठ के गांव बरावली (थाना बहसूमा) का रहने वाला था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। उसके पिता रविंद्र सिंह का आरोप है कि उनके बेटे की हत्या करके शव को पंखे पर लटकाया गया है। शरीर में कई जगह चोट के निशान भी इस तरफ ही इशारा कर रहे हैं। एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि आशीष और रोहित ने रात में पहले बीयर पी। रोहित ने आशीष का मोबाइल ले लिया था। मोबाइल पर किसी युवती से वीडियो कॉलिंग पर बातचीत होते हुए झगड़ा शुरू हो गया।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिग
रोहित ने पुलिस को बताया कि उसने आशीष का शव रात ढाई बजे पंखे से लटका देखा। दोनों का कमरा एक ही था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिग आया, लेकिन शरीर पर भी चोट के निशान हैं। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जाएगी। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। मृतक सिपाही 2020 में भर्ती हुआ था। थाना नौहझील में 28 मई 2021 से तैनात था। विपिन पाठक के मकान में दोनों सिपाही अक्तूबर 2021 से किराए पर रहे थे। इसी मकान के दूसरे कमरे में विपिन पाठक के भाई कुलदीप पाठक और भांजा पीयूष शर्मा भी रह रहे हैं। इन दोनों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन