{"_id":"6830177dc2aa33ad5b049aea","slug":"dead-body-of-a-young-man-was-found-outside-house-such-marks-on-body-that-family-terrified-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: घर के बाहर मिली युवक की लाश...शरीर पर ऐसे निशान, जिन्हें देखकर कांप गए परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: घर के बाहर मिली युवक की लाश...शरीर पर ऐसे निशान, जिन्हें देखकर कांप गए परिजन
Fri, 23 May 2025 12:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 23 May 2025 12:06 PM IST
सार
मथुरा में युवक की लाश घर के बाहर मिली। उसके शरीर पर चोट के निशान मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतक के परिवार के लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा के मगोर्रा क्षेत्र के डेरुका गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां मनीष नामक युवक का शव उसके घर के बाहर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया है।
परिजनों का आरोप है कि मनीष की हत्या की गई है। मृतक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका को बल मिल रहा है। परिजनों का यह भी कहना है कि गांव के कुछ लोगों ने मनीष को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा, जिसके बाद सुबह उसका शव घर के बाहर पड़ा मिला।
परिजनों के मुताबिक, मनीष कल शाम 6 बजे से लापता था। कुछ लोग उसे घर से बुलाकर अपने साथ ले गए थे, और तभी से वह वापस नहीं लौटा।