फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Dauji Huranga celebrated in Baldev Hurriyarins performed Maharas devotees danced on folk songs

दाऊजी का हुरंगा: हुरियारिनों ने किया महारास, लोकगीतों पर जमकर झूमे श्रद्धालु; देखने को उमड़ा जनसैलाब

Tue, 26 Mar 2024 12:12 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा
अमर उजाला, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 26 Mar 2024 12:12 PM IST
सार

बलदेव में दाऊजी का विश्व प्रसिद्ध हुरंगा मनाया गया। इस मौके पर हुरियारिनों ने महारास किया। श्रद्धालु लोकगीतों पर जमकर झूमे। देखने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। 

विज्ञापन
Dauji Huranga celebrated in Baldev Hurriyarins performed Maharas devotees danced on folk songs
दाऊजी का हुरंगा: महारास कर रहीं हुरियारिनें - फोटो : संवाद

विस्तार

तीर्थनगरी मथुरा के बलदेव में मंगलवार को ब्रज के राजा श्री दाऊजी महाराज का विश्व प्रसिद्ध हुरंगा मनाया गया। हुरंगा पर हुरियारिनों ने नृत्य महारास किया। इसे देखने को लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। बैंड-बाजे की धुन पर होली रसिया गीतों का गायन किया गया। नृत्य महारास किया गया। सैकड़ों महिलाओं ने परंपरागत पोशाक लहंगा, फरिया, स्वर्ण आभूषण पहनकर गायन किया। 

विज्ञापन


वहीं श्रद्धालु होली की मस्ती में मस्त होकर आनंदित होते रहे। श्रीकृष्ण-बलराम, राधा-कृष्ण स्वरूप कलाकारों ने प्रस्तुति दी। इन्हें देखने के लिए दर्शकों में उत्सुकता चरम पर दिखी। पूरा मंदिर साक्षात देवलोक जैसा दिखाई दे रहा था। यहां का नजारा देखने लायक रहा। प्रत्येक महिला पूरी तैयारी के साथ हुरंगा की महारास में चुनौती दे रही थी।
विज्ञापन


'रसिया मेरो खोए गयो बाजू बंद रसिया होरी में, जि होरी नाय दाऊजी का हुरंगा है', विभिन्न लोकगीत बजाए गए। इस पर श्रद्धालुओं ने नृत्य किया। मंदिर प्रांगण चारों ओर से स्टेडियम नुमा खचाखच भरा रहा। श्रद्धालु इस मनोरम दृश्य को हमेशा के लिए कैमरों कैद कर लेना चाह रहे थे।वह फोटो और वीडियो लेने में जुटे रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed