{"_id":"5d8a67cc8ebc3e017553af11","slug":"daud-me-suneel-ne-baji-mari-mathura-news-agr407430712","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 सौ मीटर दौड़ में सुनील ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 सौ मीटर दौड़ में सुनील ने मारी बाजी
विज्ञापन
मथुरा। पैगांव में दौड प्रतियोगिता के विजेताओं के साथ कैबिनेट मंत्री चौ. लक्ष्मी नारायण।
- फोटो : KOSI
कोसीकलां (मथुरा)। गांव पैगांव में नागाजी मेले में 16 सौ मीटर दौड प्रतियोगिता में दीघौट के सुनील ने बाजी मारी। प्रतियोगिता में 127 धावकों ने हिस्सा लिया। विजेताओं को कैबिनेट मंत्री चौ. लक्ष्मीनारायण एवं ग्राम प्रधान हरीशचंद ने इनाम देकर सम्मानित किया।
16 सौ मीटर की दौड़ में भाग लेने के लिए दूर-दराज के कुल 127 खिलाड़ी आए। पांच चरणों में आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में 15 धावकों को दौड़ाया गया। इसमें दीघौट के सुनील, सिकंदरपुर के कालू, घोड़ी के संदीप को 11 हजार, 51 सौ एवं 31 सौ रुपये का पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा कमल, आसू, यूनिस, अवधेश, राजू, विष्णु, प्रेमपाल, रवि कुमार, किशोरी श्याम, उपेन्द्र, तहेन्द्र, चेतराम को सांत्वना पुरस्कार के रुप में 11-11 सौ रुपये देकर सम्मानित किया गया।
कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने कहा कि खेलों में प्रोत्साहन होना जरूरी है। इसमें सभी की सहभागिता से खेलोें को आगे लाने में मदद मिलेगी। खेलों को आगे बढ़ाने के लिए सोच की आवश्यकता है। निर्णायक की भूमिका तुलाराम फौजी, अनिल पंडित, डॉ. संतोष, नंदराम मास्टर ने निभाई। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य नरदेव चौधरी, मनोज फौजदार, राजवीर सिंह, बल्लो ठेकेदार, हरीबाबू जी, कुमरचंद रावत, राजाराम फौजी आदि थे।