फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Daksh Chaudhary changed his location and reached Haridwar.

Mathura News: दक्ष चौधरी ने बदली लोकेशन, पहुंचा हरिद्वार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Daksh Chaudhary changed his location and reached Haridwar.
वृंदावन। सुनरख मार्ग स्थित शराब की दुकानों को बंद कराने के लिए हंगामा करने वाले एवं एसएसआई को फोन पर धमकी देने वाले दक्ष चौधरी ने एक बार फिर गच्चा दे दिया। पुलिस टीम के दिल्ली पहुंचने पर उसने लोकेशन बदल दी और हरिद्वार पहुंच गया। पुलिस टीम लगातार उसका पीछा कर पकड़ने के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन

एसएसपी श्लोक कुमार के निर्देश पर वृंदावन पुलिस की चार टीमें आरोपी दक्ष चौधरी को पकड़ने के लिए दिल्ली पहुंचीं, लेकिन उसके द्वारा मोबाइल बंद करने से पुलिस को उसकी सटीक लोकेशन नहीं मिल पा रही है। वहीं दूसरी ओर पुलिस को गच्चा देने के लिए उसने अपनी लोकेशन बदल दी और दिल्ली से हरिद्वार पहुंच गया। पुलिस लगातार उसकी लोकेशन पर नजर बनाए हुए है। सीओ सदर संदीप सिंह ने बताया कि दक्ष चौधरी की तलाश में चार टीमें लगी हैं। वह पुलिस से बचने के लिए लोकेशन बदल रहा है, लेकिन पुलिस जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed