फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   cultural function in goverdhan

अद्भुत झांकी के दर्शन कर भक्त हुए निहाल

Sat, 26 Dec 2015 10:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 26 Dec 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन
cultural function in goverdhan
गिरिराज तलहटी शनिवार को अनूठे छप्पन भोग की सुगंध से महक उठी। पुष्पमहल के बीच फूलबंगला में विराजे गिरिराज प्रभु और छबरियों में लगे छप्पन भोग का दृश्य अद्भुत नजर आ रहा था। भक्त प्रभु की मनोहारी छवि को एक टक निहारते रहे।
विज्ञापन


गिरिराज परिक्रमा मार्ग स्थित कार्ष्णि आश्रम में श्रीगिर्राजजी सेवा मंडल आगरा की ओर से भव्य और अलौकिक छप्पन भोग का आयोजन किया गया। श्रीद्वारिकाधीश मंदिर मथुरा के मुखिया ने गिरिराज शिला का श्रीनाथजी शैली में हीरे, पन्ने, मोती, माणिक, जवाहरात से शृंगार किया।
विज्ञापन


सेवा मंडल के भक्तों ने 15सौ छबरियों में छप्पन भोग भगवान के सम्मुख सजाया। विशेष सजावट और भव्य सौंदर्य के साथ पुष्पमहल और फूलबंगला में श्रीनाथजी शैली में विराजे गिरिराज प्रभु के छप्पन भोग के दर्शन जैसे ही भक्तों के लिए खोले गए तो पूरी तलहटी गिरिराज महाराज के जयकारों से गुंजायमान हो उठी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्ष्णि स्वामी स्वरूपानंद महाराज ने प्रभु की आरती उतारी। छप्पन भोग आयोजन में सेवा मंडल की महिला भक्त अपने को नृत्य करने से न रोक सकीं। गिरिराज प्रभु के अद्वितीय छप्पन भोग की छटा तलहटी में देर रात तक बिखरती रही।


 मंडल के पदाधिकारी नितेश अग्रवाल, मनोज कुमार गर्ग, विष्णु अग्रवाल, महंत कपिल नागर, मयंक अग्रवाल, रविंद्र गोयल, श्याम माहेश्वरी आदि ने आगंतुकों का स्वागत किया। दोपहर में तलहटी के साधु-संतों और विप्रों को प्रसाद ग्रहण कराया। इस दौरान पवन अग्रवाल, अजय सिंघल, नीरज सिंघल, संतोष अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, शिवानी अग्रवाल, सीमा गोयल, कविता अग्रवाल, रुचि, प्राची अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, अंजलि खंडेलवाल, रंजीता अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, छोटेलाल रावत, शिवशंकर माहेश्वरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed