फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Cruise operator and sailors face to face, manager files FIR

Mathura News: क्रूज संचालक और नाविक आमने-सामने, प्रबंधक ने कराई एफआईआर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Cruise operator and sailors face to face, manager files FIR
यमुना में खड़ा क्रूज
वृंदावन। क्रूज संचालक और नाविक एक बार फिर आनमे-सामने आ गए हैं। क्रूज के विरोध बाद क्रूज के साथ स्पीड बोट यमुना में चलाई जा रही हैं। मथुरा क्रूज लाइंस के प्रबंधक ने नाविकों पर उनके जीवन को खतरे में डालने वाली गतिविधियों का आरोप लगाया है। चार नाविकों को उपद्रवी बताते हुए उनके विरुद्ध कोतवाली में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन



क्रूज लाइंस के प्रबंधक राहुल शर्मा ने बताया कि सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के आधार पर यमुना में क्रूज एवं स्पीड बोट के संचालन लिए 5 फरवरी 2024 को उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे। साथ ही भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण एवं नगर निगम द्वारा भी स्वीकृति ली जा चुकी है। यमुना किनारे नाविकों की गतिविधियों को देखते हुए क्रूज एवं स्पीड बोट के कर्मचारियों की जान को खतरे की आशंका जताई है।
विज्ञापन


उन्होंने नाविक बलवीर, शिशुपाल, गुलाब एवं हरिचंद्र को संदिग्ध उपद्रवी बताते हुए कहा कि नाविक उन्हें औ उनके कर्मचारियों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से प्रति नाविक पांच हजार रुपए एकत्र कर रहे हैं और रजिस्टर रख रहे हैं। आरोप है कि मंगलवार की रात करीब आठ बजे करीब 20 लोगों ने क्र्रूज के साइट मैनेजर इरफान को उन्हें और उनके लोगों को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी है। कोतवाली प्रभारी रवि त्यागी ने बताया कि क्रूज कंपनी के प्रबंधक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed