फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Crowds of devotees thronged to see adorable Banke Bihari in Mathura

BankeBihari Temple: आराध्य के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, प्रशासन की चिंता बढ़ी, कंट्रोल करने के सभी उपाय ध्वस्त

Sat, 11 Feb 2023 07:41 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 11 Feb 2023 07:41 PM IST
सार

मथुरा के वृंदावन स्थित बांकेबिहारी मंदिर में वीकेंड पर श्रद्धालुओं का दबाव बढ़ा रहा। इसको कंट्रोल करने के लिए प्रशासन की सभी व्यवस्थाएं ध्वस्त दिखीं। अभी आगो और भीड़ बढ़ने की संभावनाएं हैं। 

 

विज्ञापन
Crowds of devotees thronged to see adorable Banke Bihari in Mathura
बांकेबिहारी मंदिर में बढ़ा भीड़ का दबाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में वीकेंड पर ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ का दबाव बढ़ गया है। आने वाले दिनों में भीड़ के और बढ़ने की संभावना है। मंदिर में हो रही भीड़ को देख प्रशासनिक अधिकारियों की भी चिंता बढ़ गई है। इसको कंट्रोल करने के लिए प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि व्यावस्थाएं फेंल दिखीं।

विज्ञापन


श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में मंगला आरती के समय हुए हादसे के बाद भले ही योजनाएं बनीं हों, लेकिन, हालात सुधरे नहीं हैं। प्रशासनिक अव्यवस्था आज भी देखी जा सकती है। मंदिर में भारी भीड़ उमड़ रही है। शनिवार को मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ी भारी भीड़ को कंट्रोल करने के सभी उपाय ध्वस्त होते दिखाई दिए। रविवार को भीड़ और ज्यादा होने के कारण हालात बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन

मंदिर परिसर भक्तों से भरा रहा

शनिवार को वीकेंड की शुरुआत का असर ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में देखा गया। मंदिर में भारी भीड़ रही। सुबह कुछ भीड़ कम रही, लेकिन दिन निकलने के साथ ही मंदिर की गलियां, रास्ते और मंदिर के बाहर भीड़ का भारी दबाव बन गया। मंदिर के गेट पर लोग अंदर प्रवेश करने के लिए आपाधापी करते दिखाई दिए। मंदिर परिसर भी भक्तों से भरा दिखाई दिया। मंदिर में तिल भर स्थान नहीं था। हालात बीते दिनों से कम भी नहीं थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालुओं को दो और तीन गेट से दिया गया प्रवेश

देश के कोने-कोने से आए हजारों भक्तों ने ठाकुर बांके बिहारी महाराज के दर्शन कर अपने को धन्य किया। मंदिर प्रबंधन द्वारा श्रद्धालुओं को गेट नंबर दो और तीन से प्रवेश दिया जा रहा था। चार और एक से निकासी दी जा रही थी। इसके बाद भी मंदिर में लगातार भीड़ बढ़ती गई। विदित है कि बीते रविवार को ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ के दबाव में चार श्रद्धालु बेहोश हो गए थे। रविवार को मंदिर में और भीड़ होने की संभावना से प्रशासनिक और पुलिस के अधिकारियों में घबराहट है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed