फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Crowd will gather in Vrindavan from tomorrow, there will be flood of devotion for three days

Mathura News: वृंदावन में कल से उमड़ेगी भीड़, तीन दिन रहेगा श्रद्धा का सैलाब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Crowd will gather in Vrindavan from tomorrow, there will be flood of devotion for three days
मथुरा। अक्षय तृतीया 10 मई को है। साल में एक बार होने वाले वृंदावन में ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के चरण दर्शन को भक्तों के आने का सिलसिला बृहस्पतिवार शाम से शुरू हो जाएगा। वृंदावन-मथुरा के होटल, गेस्ट हाउस एडवांस बुकिंग के चलते पहले ही फुल हो चुके हैं। करीब 10 लाख के आसपास भीड़ आने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस-प्रशासन ने स्वास्थ्य, सुरक्षा, साफ-सफाई, ट्रैफिक के इंतजाम दुरुस्त किए जाने का दावा किया है।
विज्ञापन

मथुरा-वृंदावन होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शुक्रवार को अक्षय तृतीया का पर्व है। इसके अगले दिन माह का द्वितीय शनिवार और फिर रविवार है। ऐसे में यहां दर्शन को आने वाले भक्तों में से 70 फीसदी ने तीन-तीन दिन के हिसाब से होटलों में कमरे बुक किए हैं। मथुरा-वृंदावन में करीब 500 होटल और गेस्ट हाउस हैं। सभी में लगभग कमरे फुल हो गए हैं। संस्था ने सभी होटल संचालकों को अपील भी जारी की है कि कोई भी भक्तों ने मौके का फायदा उठाते हुए बेबुनियाद किराया न वसूले। भक्त धर्म-कर्म के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन



बांकेबिहारी को जगमोहन में लाने और मंदिर समय पूर्व खोलने को लेकर वार्ता जारी

जिला पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों द्वारा मंदिर प्रशासन से वार्ता की जा रही है। भीड़ को देखते हुए बांकेबिहारी को गर्भगृह के बजाए जगमोहन में विराजित कर दर्शन कराने और मंदिर को अक्षय तृतीया के दिन सुबह जल्दी खोलने की बात रखी है। अब भक्त इस वार्ता का परिणाम आने के इंतजार में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



मंदिर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

बांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधक मुनीश कुमार ने बताया कि मंदिर प्रशासन की ओर जारी एडवाइजरी के अनुसार ठा. बांकेबिहारी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को सचेत किया है कि श्रद्धालु भीड़ के दौरान मंदिर में छोटे बच्चे, बुजुर्ग, दिव्यांग एवं बीमार व्यक्ति को अपने साथ लेकर मंदिर न आएं। गर्मी के दौरान व्रत करने एवं डॉक्टर के परामर्श के अनुसार दवा न लेने से दर्शनार्थियों को खासतौर पर महिलाओं को स्वास्थ्य खराब हो जाता है। ऐसे में चिकित्सक से परामर्श और चिकित्सा लाभ लेने के बाद ही मंदिर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed