फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Crowd of devotees surges at Shri Banke Bihari Temple

Mathura News: श्रीबांकेबिहारी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, दो महिला श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Crowd of devotees surges at Shri Banke Bihari Temple
वृंदावन। श्रीबांकेबिहारी मंदिर में शनिवार को दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर परिसर और आसपास की गलियां दर्शनार्थियों से खचाखच भरी रहीं, जिससे भक्तों को भारी परेशानी हुई। इस दौरान भीड़ के दबाव से दो महिला श्रद्धालुओं की तबीयत खराब हो गई, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

ब्रज के साथ-साथ दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान से आए भक्त ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन को पहुंचे। विद्यापीठ चौराहा से मंदिर तक और दाऊजी तिराहा से द्वार तक लंबी कतारें लगीं थीं। श्रद्धालुओं को सौ मीटर की दूरी तय करने में पौन घंटे से अधिक का समय लगा। बच्चों को कंधों पर उठाकर भीड़ से बचाया गया, जबकि वृद्ध और महिलाओं को अधिक परेशानी हुई। मंदिर के अंदर तैनात निजी सुरक्षाकर्मियों ने दर्शन के बाद श्रद्धालुओं को निकास द्वार की ओर बढ़ाया। श्रीबांकेबिहारी मंदिर के सेवायत प्रहलाद बल्लभ गोस्वामी ने बताया कि शनिवार के अवकाश और श्रावण मास के कारण भीड़ थी। उन्होंने रविवार को भी अत्यधिक भीड़ की आशंका जताई है।
विज्ञापन

दर्शन के लिए बिहार के मधुबनी से आईं 60 वर्षीय प्रमिला देवी की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें परिजन जिला संयुक्त चिकित्सालय ले गए। उधर, पीलीभीत के टनकपुर निवासी 24 वर्षीय किरन देवी का भी स्वास्थ्य खराब हो गया। परिजन उन्हें मंदिर के समीप अति विशिष्ट मार्ग पर ले गए। स्थानीय लोगों ने मंदिर में तैनात चिकित्सक दल को बुलाया। चिकित्सक दल ने उन्हें जिला संयुक्त चिकित्सालय के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों महिला श्रद्धालुओं को अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल के चिकित्सक धर्मेंद्र कुमार पूनिया ने बताया कि उन्हें पेट संबंधी परेशानी थी। पेट दर्द और दस्त के लक्षण थे। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ। सुधार होने पर परिजन दोनों को अस्पताल से अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed