फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Crowd of devotees started increasing at the junction, GRP SP inspected

Mathura News: जंक्शन पर बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की भीड़, जीआरपी एसपी ने किया निरीक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Crowd of devotees started increasing at the junction, GRP SP inspected
मथुरा।शनिवार को एसपी जीआरपी अ​भिषेक वर्मा, प्रभारी निरीक्षक से जानकारी लेते हुए।  - फोटो : mathura
मथुरा। मुड़िया मेला को लेकर रेलवे जंक्शन पर श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा होने लगा है। शनिवार को जंक्शन पर यात्रियों की भीड़ नजर आई। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने पांच मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया।
विज्ञापन

मुड़िया मेला के लिए ट्रेनों के माध्यम से श्रद्धालुओं का आना जाना शुरू हो गया है। शनिवार को जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर भारी भीड़ नजर आई। वहीं तीनों सर्कुलेटिंग एरिया में भी श्रद्धालुओं की खासी चहल पहल दिखाई दी। श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा होते देख रेलवे ने मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया। सबसे अधिक श्रद्धालु झांसी की ओर जाने वाले थे। इसे लेकर रेलवे ने झांसी रूट पर तीन मेला स्पेशल ट्रेन संचालित कराई। वहीं कासगंज और अलवर रूट के श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एक एक ट्रेन संचालित की गई। श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने और उन्हें सचेत करने के लिए रेलवे कर्मचारी लाउड हैलर के माध्यम से लगातार प्रचार करते रहे।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि जिस भी रूट के श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होगी उसी पर मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। जिससे श्रद्धालुओं को आने जाने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े। स्टेशन निदेशक एनपी सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्याप्त मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-


एसपी रेलवे और कमांडेंट आरपीएफ ने सुरक्षा बलों दिए निर्देश

मथुरा। एसपी रेलवे अभिषेक वर्मा व आरपीएफ कमांडेंट राजमोहन ने संयुक्त रूप से सुरक्षा में लगे जवानों को निर्देशित करते हुए श्रद्धालुओं के साथ सौम्य व्यवहार करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीओ जीआरपी नजमुल हुसैन नकवी व आरपीएफ सब कमांडेट अरुण कुमार तथा जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक यादराम भी मौजूद रहे।

मुड़िया पूर्णिमा मेले को सकुशल संपन्न कराए जाने एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत अधीनस्थों को श्रद्धालुओं के आवागमन व उनकी सुरक्षा व्यवस्था संबधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। दोनों अधिकारियों ने अधीनस्थों को निर्देशित करते हुए कहा कि ड्यूटी के दौरान श्रद्धालुओं के साथ सौम्य व्यवहार किया जाए। भीड़ को नियंत्रित कर ट्रेनों में सवार कराया जाए। लाउड हैलर के माध्यम से श्रद्धालुओं को लगातार सचेत किया जाए। संदिग्धों पर पैनी नजर रखी जाए। सभी जवान पूरी सतर्कता के साथ अपनी ड्यूटी को अंजाम दें। एसपी ने जंक्शन के कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed