फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Crowd of devotees gathered in Vrindavan to have darshan of Thakur Banke Bihari on weekend

Vrindavan: वीकेंड पर बांकेबिहारी के दर्शन को उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम, लगी तीन किमी लंबी लाइन; देखें वीडियो

Sun, 24 Dec 2023 01:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 24 Dec 2023 01:05 PM IST
सार

वृंदावन में आराध्य बांकेबिहारी के दर्शन के लिए वीकेंड पर श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। मंदिर से तीन किमी लंबी लाइन लगी। धक्का मुक्की के बीच श्रद्धालु मंदिर तक पहुंचे। 

विज्ञापन
Crowd of devotees gathered in Vrindavan to have darshan of Thakur Banke Bihari on weekend
Vrindavan: वीकेंड पर बांकेबिहारी के दर्शन को उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम, लगी तीन किमी लंबी लाइन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृंदावन में आराध्य के दर्शन के लिए रविवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर दर्शनार्थियों से खचाखच भर गया। रास्ते जाम हो गए और महिलाएं व बच्चे भीड़ में चीख पड़े। वहीं बाहर मार्गों पर कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने धक्का-मुक्की के बीच किसी तरह आराध्य के दर्शन किए।

विज्ञापन


तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन स्थित ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। यहां विद्यापीठ चौराहे से लेकर मंदिर तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। वीकेंड होने के कारण भीड़ नियंत्रण के लिए होने वाली व्यवस्थाएं फेल दिखीं। दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने धक्का-मुक्की के बीच किसी तरह आराध्य के दर्शन किए। भीड़ के दबाव में आकर बच्चे और महिलाएं चीख पड़ीं। 

विज्ञापन

पंचकोसीय परिक्रमा करने के लिए दिल्ली एनसीआर समेत देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु पहुंचे। इसकी वजह से विद्यापीठ चौराहे से लेकर बांकेबिहारी मंदिर तक श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगीं रहीं। दाऊजी तिराहा से मंदिर के द्वार तक दर्शनार्थी मंदिर तक पहुंचने का इंतजार करते दिखे। भीड़ को नियंत्रित करने में जगह-जगह लगे पुलिसकर्मी बेबस नजर आए। मंदिर के पट खुलते ही श्रद्धालुओं ने जयकारों के बीच अंदर प्रवेश किया। 

भीड़ के दबाव के बीच श्रद्धालुओं ने बांकेबिहारी के दर्शन किए। हालांकि मंदिर के अंदर तैनात निजी गार्ड श्रद्धालुओं को दर्शन करते ही निकास द्वार की ओर बढ़ा रहे थे। इसके बावजूद मंदिर में पैर रखने को जगह नहीं रही। कमोबेश यही हाल शाम के समय बांकेबिहारी के मंदिर के पट खुलने के बाद देखा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed