फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Crowd gathered in wrestling match held under umbrella

Mathura News: छाता में हुए कुश्ती दंगल में उमड़ा जनसैलाब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Crowd gathered in wrestling match held under umbrella
मथुरा। कुश्ती दंगल में दमखम दिखाते पहलवान। संवाद - फोटो : mathura
छाता (मथुरा)। छत्रवन दंगल कमेटी के तत्वावधान में शुक्रवार को गोवर्धन रोड फ्लाईओवर के नीचे रेलवे क्रॉसिंग को पार करके कुश्ती दंगल आयोजित किया गया। इसमें पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। तीन लाख रुपये की अंतिम कुश्ती बराबरी पर छूटी। हजारों लोगों ने दंगल का आनंद उठाया।
विज्ञापन

शुभारंभ मुख्य अतिथि चीनी मिल एवं गन्ना विकास मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने किया। दंगल में महिला पहलवानों की 7200 रुपये की कुश्ती सलोनी मथुरा और प्रियंका रोहतक के बीच हुई। इसमें प्रियंका ने जीत दर्ज की। 21 हजार की कुश्ती सौरभ, दीपांशु, सचिन व सुंदर ने जीती। 51 हजार की कुश्ती उमराया के कान्हा पहलवान ने जीती। अंतिम कुश्ती तीन लाख रुपये की बंटी पहलवान छाता और सुखचेन पहलवान दिल्ली के मध्य बराबरी पर छूटी।
विज्ञापन

मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी, पूर्व विधायक ठाकुर तेजपाल सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि छाता फाल्गुन उर्फ कान्हा, चरन सिंह जादौन, ब्लॉक प्रमुख महेंद्र चौधरी, धर्मवीर, जीतू, रामबाबू जादौन, सुरेंद्र आदि मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए कोतवाली प्रभारी कमलेश सिंह मय फोर्स मौजूद रहे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए उन्हें कई बार लाठियां फटकारनी पड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन





दंगल के कारण फ्लाईओवर पर लगा जाम
कुश्ती दंगल के चलते गोवर्धन चौराहे से गांधी इंटर कॉलेज तक मार्ग पर कई घंटे तक जाम लगा रहा। मैदान के साथ ही फ्लाईओवर पर हजारों की संख्या में लोग जमे रहे। इससे छाता से गोवर्धन जाने वाले मार्ग पर वाहनों का आवागमन रुक गया। लगभग दो घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस प्रशासन ने दंगल के समापन के बाद मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।


इंसेट
शिवशक्ति दल का रहा सहयोग
छाता। शिव शक्ति दंगल के बैनर तले आयोजित कुश्ती दंगल में हनुमान बगीची के महंत बाबा गोपाल दास के सानिध्य में संगठन के लोगों ने सहयोग किया। अध्यक्ष वेद पंडित ने बताया कि सहयोगियों में ठाकुर राहुल सिंह, चंदर, तेजवीर शर्मा, कल्लू, भगवान सिंह, टीकम, बंशी, पुष्पेंद्र, बाबू, गजेंद्र, गिर्राज आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed