फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Crowd control will be a challenge on New Year and VIP arrival

Mathura News: नए साल और वीआईपी के आगमन पर भीड़ नियंत्रण रहेगी चुनौती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Dec 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Crowd control will be a challenge on New Year and VIP arrival
- साध्वी ऋतंभरा के 60 वे जन्मदिन पर षष्ठी पूर्ति महोत्सव में देश भर की हस्तियों सहित 10 हजार लोगों के आने की संभावना
विज्ञापन

- कई प्रदेशों के सीएम, केंद्रीय मंत्रियों को दिया गया है न्योता
संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा। श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन की मुख्यधारा में रहीं साध्वी ऋतंभरा का 60वां जन्मदिन वृंदावन स्थित वात्सल्य ग्राम में षष्ठी पूर्ति महोत्सव के रूप में मनाने की तैयारियां जोरों पर हैं। एक जनवरी को जन्मदिन है, लेकिन 30 दिसंबर से ही कार्यक्रम की शुरुआत हो जाएगी। सीएम योगी व अन्य प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों सहित केंद्रीय गृहमंत्री और रक्षा मंत्री सहित अनेक संत और महामंडलेश्वर के आने की संभावना है। कार्यक्रम में करीब 10 हजार लोग जुटेंगे। इसी बीच नववर्ष के मद्देनजर भी 30 दिसंबर से लोगों का आना शुरू हो जाएगा। ऐसे में मथुरा-वृंदावन में भीड़ नियंत्रण को लेकर पुलिस-प्रशासन के माथे पर अभी से चिंता की लकीरें हैं।
वात्सल्य ग्राम की ओर से देश की राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, सभी केंद्रीय मंत्रियों व कई प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों को कार्यक्रम में पधारने का आमंत्रण दिया गया है। कई हस्तियों द्वारा आने के लिए सहमति भी दे दी गई है। इतने वीवीआईपी और वीआईपी के संभावित आगमन को देखते हुए पुलिस-प्रशासन के सामने भीड़ नियंत्रण की बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन


इस प्रकार रहेगा तीन दिवसीय कार्यक्रम
30 दिसंबर को सुबह 7.30 बजे से तीन दिवसीय शिवशक्ति महायज्ञ होगा। दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक मंचीय कार्यक्रम 30 और 31 दिसंबर को होंगे। एक जनवरी को सुबह 9 बजे पूर्णाहुति होगी। इसके बाद सुबह 10 बजे केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी आदित्यनाथ प्राकृतिक चिकित्सालय और बालिका सैन्य स्कूल का उद्घाटन। 11 बजे से मंचीय कार्यक्रम होगा, जिसमें संतों का मंच से संबोधन होगा। रजत शिलाओं से 1 जनवरी को साध्वी ऋतंभरा का तुलादान होगा। 60 प्रकार के फूलों से बनी किलो की माला उनको भेंट की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रशासन-पुलिस की ओर से अभी कोई प्लान उजागर नहीं
नव वर्ष पर बांके बिहारी की शरण में आने वाले भक्तों और षष्ठी पूर्ति महोत्सव में आने वाली हस्तियों को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से अभी तक कोई भी ट्रैफिक डायवर्जन और सुरक्षा इंतजामों जैसा प्लान उजागर नहीं किया गया है। इसके चलते आम लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ सकती है।


30 दिसंबर को आने वाली हस्तियां: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी, सांसद हेमा मालिनी, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद, राम जन्मभूमि ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद गिरी और परमानंद गिरि जी महाराज की अध्यक्षता में तीन दिवसीय कार्यक्रम होगा। इसमें जगतगुरु डाॅ. राम कमल वेदांती, मथुरा-वृंदावन के साधु संत, लोक गायिका मालिनी अवस्थी व भजन गायिका साध्वी पूर्णिमा मौजूद रहेंगी।

31 को दिसंबर को आने वाली हस्तियां: मुख्य अतिथि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र गिरी महाराज, आचार्य महामंडलेश्वर विशोकानंद, आचार्य महामंडलेश्वर बालकानंद, महामंडलेश्वर शांति स्वरूप महाराज, शाश्वता गिरी महाराज।

एक जनवरी को आने वाली हस्तियां: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, योग गुरु बाबा रामदेव, पतंजलि के आचार्य बालकृष्ण, पद्म विभूषण जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज, गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज और विजय कौशल महाराज
----

तीन दिवसीय महोत्सव में पूरे देश से हस्तियां आएंगी। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
- उमा शंकर राही, पीआरओ, वात्सल्य ग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed