फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   cross country race will be on 18 august

क्रास कंट्री जनपद स्तरीय दौड़ 18 अगस्त को

Wed, 14 Aug 2019 12:24 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
cross country race will be on 18 august
मथुरा। जिला एथलेटिक्स संघ एवं श्रीउदासीन काष्णि आश्रम के संयुक्त तत्वावधान में जनपद स्तरीय गोपाल दौड़ का आयोजन महावन स्थित रमणरेती हिरन पार्क से 18 अगस्त को प्रात: सात बजे से किया जाएगा। क्रास कंट्री के रूप में आयोजित इस दौड़ में केवल अंडर 19 आयु वर्ग के बालक ही प्रतिभाग कर सकेंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को समिति का गठन किया गया है। समिति में आश्रम प्रभारी रमणरेती गोविंदानंद महाराज, हरनामदास इंटर कॉलेज के प्राधानाचार्य संजय, व्यवस्था प्रमुख हरदेवानंद महाराज, मीडिया प्रभारी जितेंद्र मिश्र, प्रमुख निर्णायक राकेश राही, एथलेटिक्स संघ की ओर से जय सिंह, डीसी अग्रवाल, मुकेश यादव, अशोक कुमार, डॉ. ओम, संजय पाठक, डॉ.अनिल वाजपेयी, डॉ.दलवीर सिंह कौंतेय आदि को रखा गया है।
विज्ञापन

प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी आधार एवं विद्यालय प्रधानाचार्य से प्रमाणित जन्मतिथि के साथ 16 अगस्त तक आश्रम में आकर पंजीकरण करा सकते हैं। एनआईएस कोच दिनेश मिश्र के अनुसार ओवरएज खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में प्रतिभाग नहीं करने दिया जाएगा। आयु की जांच के लिए चिकित्सक दल भी स्थल पर मौजूद रहेगा। दौड़ 18 अगस्त को सुबह हिरण पार्क से शुरू होकर ब्रह्मा घाट तक जाएगी तथा वहां से वापस रमणरेती आश्रम में समाप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed