फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Crores spent, yet no relief from waterlogging

Mathura News: करोड़ों खर्च फिर भी नहीं मिली जलभराव से राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Crores spent, yet no relief from waterlogging
बलदेव। कस्बे में मथुरा-सादाबाद मार्ग पर करोड़ों की लागत से हुए सड़क चौड़ीकरण व नाला निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि भारी भरकम धनराशि खर्च होने के बावजूद मथुरा-सादाबाद मुख्य मार्ग पर अवैरनी चौराहा व आसपास विभिन्न स्थानों पर जलभराव की समस्या जस की तस बनी हुई है। बारिश में सड़कें तालाब में तब्दील हो जाती हैं, राहगीरों व वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोगों का आरोप है कि नालों के निर्माण में जल निकासी के उचित बहाव का ध्यान नहीं रखा गया है। बारिश का पानी नालों में जाने के बजाय मुख्य सड़क पर जमा हो रहा है। सड़क के दोनों ओर निर्माण के लिए सवा मीटर चौड़े व तीन फुट गहरे गड्ढे खोद दिए हैं, लेकिन न तो कोई चेतावनी संकेतक लगाया है और न ही बैरीकेडिंग की गई है। बारिश के बाद गड्ढों में पानी भर गया है। विधायक के ब्लॉक प्रतिनिधि लेखराज सिंह प्रधान, राष्ट्रीय लोकदल चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ. नरेंद्र सिंह चौधरी, सत्यदेव चौबे, पीतांबर पांडेय, गौरव पांडेय, नरेश कुमार, प्रेम कुमार ने जिलाधिकारी से नाला-नालियों के बहाव, निर्माण की गुणवत्ता तथा तकनीकी मानकों की जांच कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed