{"_id":"643458001611684b080ffc35","slug":"crops-turn-to-ashes-even-before-the-fire-brigade-reaches-mathura-news-c-29-1-agr1017-57169-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही राख हो जाती हैं फसलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही राख हो जाती हैं फसलें
विज्ञापन
नौहझील। इन दिनों खेतों में किसानों की गेहूं व जौ की फसलें पकी हुई खड़ी है। बढ़ती गर्मी, तेज हवा और खेतों के ऊपर से होकर गुजर रही जर्जर विद्युत लाइनों से निकलने वाली चिंगारी पकी हुई फसलों को जलाकर राख में तब्दील कर रही है। दमकल की गाड़ी सूचना पर आग बुझाने घटनास्थल पर पहुंचती तब तक वह फसल जलकर राख हो जाती है।
नौहझील ब्लॉक क्षेत्र के कई गांव फायर स्टेशन से दूर हैं। गांव चांदपुर खुर्द के प्रधान कालू चौधरी ने बताया उनके गांव से मांट स्थित फायर स्टेशन करीब 55 किमी जबकि जिला मुख्यालय 72 किमी दूर है। यही वजह है कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी के पहुंचने से पहले ही सबकुछ राख हो जाता है। गांव बिरजूगढ़ी के प्रधान अशोक चौधरी कहते हैं फायर ब्रिगेड की तो सिर्फ राख बुझाने पहुंचती है। कभी-कभी तो पहुंच ही नहीं पाती है। नौहझील के ग्राम प्रधान प्रशांत गुप्ता कहते हैं कि किसानों के हित में जिला प्रशासन को कस्बा नौहझील में फायर ब्रिगेड की स्थापना करानी चाहिए। नौहझील में फायर ब्रिगेड की टीम हर समय उपलब्ध रहनी चाहिए। रालोद नेता व चेयरमैन भगवती प्रसाद, जिला ईंट भट्ठा संगठन के जिलाध्यक्ष सुधीर फौजदार, खिम्मो प्रधान, रविंद्र प्रधान, सुभाष नौहवार, गुलजारीलाल सरपंच, महेश कटैलिया, राजकुमार शर्मा, भगवान सिंह, रिजवान कुरैशी आदि ने जिलाधिकारी से नौहझील ब्लॉक मुख्यालय पर अस्थाई फायर स्टेशन शुरू कराने की मांग की है। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिलाध्यक्ष तेजबहादुर सोनी व उपाध्यक्ष रोहताश चौधरी ने बताया कि हर वर्ष आग लगने से दर्जनों किसानों की फसल बर्बाद होती है। इस साल किसानों की फसल जली तो भाकियू आंदोलन को बाध्य होगा।
कम कर दी है विद्युत सप्लाई
बिजली के तारों से निकलने वाली चिंगारी के कारण कई स्थानों पर आग लगने के मामले सामने आते हैं। इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए विद्युत सप्लाई बाधित की जा रही है। एक सप्ताह के लिए दोपहर के समय विद्युत सप्लाई को कम किया जा रहा है। जिससे आग लगने की घटनाओं से बचा जा सके।
विज्ञापन
-सामर्थ्य श्रीवास्तव, एसडीओ, नौहझील