फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   criminal, vikas dubey, poster, past, mathura, police

कान्हा की नगरी में विकास दुबे की तलाश

Tue, 07 Jul 2020 06:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
criminal, vikas dubey, poster, past, mathura, police
पुलिस द्वारा टोल पर लगाए गए विकास दुबे के पोस्टर। - फोटो : MATHURA
मांट/मथुरा। कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मुख्य आरोपी विकास दुबे की तलाश कान्हा की नगरी में की जा रही है। मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन, बरसाना के गेस्ट हाउस और आश्रमों पर पुलिस की नजर है। पुलिस का मानना है कि विकास दुबे सुरक्षित स्थान मानते हुए मथुरा में छिपा हो सकता है। अब यमुना एक्सप्रेस-वे पर पुलिस 24 घंटे वाहनों की चेकिंग कर रही है।
विज्ञापन

एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को दिशा-निर्देश दिए हैं। टोल प्लाजा के बूथों पर विकास दुबे के पोस्टर लगा दिए हैं। कानपुर देहात में सीओ समेत आठ पुलिस कर्मियों की हत्या के आरोपी विकास दुबे का अभी तक कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है। विकास दुबे पर इनाम की रकम एक लाख से बढ़ाकर ढाई लाख कर दी गई है। पुलिस की टीमें कुख्यात को तलाश कर रही हैं।
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेस वे पर मांट टोल प्लाजा पर भी उसकी फोटो लगाई गई हैं। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने अब टोल प्लाजा के दोनों तरफ 24 घंटे वाहन चेकिंग करने के आदेश दिए हैं। आने-जाने वाली हर कार की सघन चेकिंग करने को कहा है। टोल चौकी प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि दोनों तरफ वाहन चेकिंग होगी। एसएसपी ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को क्षेत्रों के होटल, गेस्ट हाउस और आश्रमों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-
विकास दुबे के पोस्टर वृंदावन की दीवारों पर चस्पा
वृंदावन। कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की नृशंस हत्या के आरोपी विकास दुबे की तलाश में कोतवाली पुलिस ने अलर्ट जारी करते हुए फरार अपराधी के पोस्टर चस्पा कर दिए हैं। पुलिस लगातार कड़ी निगहबानी कर रही है। मंगलवार को वृंदावन कोतवाली पुलिस ने भी प्रमुख मार्गों व चौराहों पर विकास दुबे के फोटो वाले पोस्टर चस्पा किए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि यह प्रक्रिया प्रदेश स्तर पर अपनाई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed