फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Woman's body found in canal, murder suspected

बंबे में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

Wed, 18 Jan 2017 11:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 18 Jan 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
Woman's body found in canal, murder suspected
लड़ाई देखकर बुजुर्ग की मौत
प्रेमी के साथ दो दिन पहले घर से फरार हुई महिला रामवती का शव बंबे में मिला है। महिला के गले पर निशान बने हैं इससे उसकी गला दबाकर हत्या करने की बात कही जा रही है। पुलिस उस युवक की तलाश में दबिश दे रही है जिसके साथ महिला घर से फरार हुई थी।
विज्ञापन


हसनपुर निवासी हरी प्रकाश खेमा ने नौहझील थाने में अपनी पत्नी रामवती के प्रेमी साथ भागने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि हसनपुर के बंबे में एक महिला का शव पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव निकलवाया। शव की शिनाख्त रामवती के रूप में हुई। थाना प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने बताया कि महिला 16 जनवरी को अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी।
विज्ञापन


इसकी रिपोर्ट उसके पति ने गांव के ही रामपाल के खिलाफ दर्ज कराई थी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि महिला के गले पर निशाना पाया गया। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उसका गला दबाकर मारा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सही पता चल सकेगा। हत्या की तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगाी। बताया कि रामपाल पर आठ वर्ष पूर्व अपनी पत्नी की हत्या का भी आरोेप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed