फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   woman murdered in vrindavan

पत्नी की गला दबाकर हत्या, पति गिरफ्तार

Sat, 20 Aug 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला वृंदावन
अमर उजाला वृंदावन Updated Sat, 20 Aug 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
woman murdered in vrindavan
Murder
रक्षाबंधन पर भाइयों को राखी बांधकर पति के साथ लौट रही विवाहिता की हत्या कर दी गई है। आरोप है कि पति ने दहेज की मांग पूरी न होने पर गला दबाकर मारा है। मृतका के पिता की तहरीर के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन


अलीगढ़ के कृष्णापुरी थाना क्षेत्र के गांव मदिया निवासी मुकेश ने अपनी बेटी तुलसी की शादी तीन साल पहले वृंदावन के किशोरपुरा निवासी दाऊदयाल वाल्मीकि के बेटे सोनू वाल्मीकि के साथ की थी। बताया गया है कि मुकेश ने हैसियत के अनुसार शादी में रुपये खर्च किए और दहेज का पूरा सामान दिया। मुकेश का आरोप है कि शादी के कुछ ही दिन बाद से ही ससुरालीजन तुलसी को और दहेज के साथ ही आल्टो कार लाने की मांग करने लगे। पति सोनू भी अक्सर मारपीट करता था। 
विज्ञापन


गुरुवार को तुलसी अपने पति सोनू के साथ मदिया गई थी। यहां तुलसी ने भाइयों और पिता को ससुरालीजन और पति का व्यवहार बताते हुए ससुराल जाने से इंकार कर दिया। इस पर मुकेश ने सोनू को समझाया और बेटी को विदा कर दिया। किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम को मौसम खराब होने के कारण उन्होंने घर पहुंचकर फोन करने के लिए कहा। गुरुवार देर शाम तक बेटी और दामाद का फोन न आने पर उन्होंने फोन किया जो दोनों ही नंबर स्विच ऑफ बताए गए। इसके बाद देर रात उन्होंने सोनू के घर भी फोन लगाया। यहां पता चला कि दोनों घर नहीं पहुंचे हैं। अनहोनी की आशंका पर शुक्रवार को सुबह तुलसी के परिवारीजन वृंदावन आ गए। 

 इधर, शुक्रवार की सुबह कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि गांव राजपुर स्थित गुरुकुल विश्वविद्यालय के समीप खंडहर में महिला का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने खंडहर से शव और बाहर से बाइक बरामद कर ली। महिला के गले में निशान से उसकी गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई गई।

तुलसी के परिवारीजन गुमशुदगी लिखाने थाने पहुंचे तो पूरा मामला खुल गया।  मामले में मुकेश ने पति सोनू के साथ उसकी मां चमन, दोनों भाई सनी और आकाश के खिलाफ दहेज के लिए हत्या किए जाने की तहरीर दी है। पुलिस ने शाम को सोनू को हिरासत में भी ले लिया। 


सोनू के एक अन्य महिला से अवैध संबंध की चर्चाएं भी क्षेत्र में चल रही हैं। बताया गया है कि मृतका को उसके पति के दूसरी महिला से संबंधों की जानकारी हो गई थी। वह इसका विरोध भी करती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed