{"_id":"56f6d09c4f1c1b5f2ff14d48","slug":"woman-injured-after-being-shot","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगबाजी में चलाई गोली, महिला को लगी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंगबाजी में चलाई गोली, महिला को लगी
अमर उजाला ब्यूरो मथ्ाुरा
Updated Sat, 26 Mar 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Firing
थाना फरह के गांव परखम में होली पर शराब के नशे में हुड़दंग और रंगबाजी करते हुए चलाई गई गोली पास से गुजर रही दलित महिला को लग गई। गले में गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे आगरा रेफर कर दिया गया था।
गांव परखम में रात आठ बजे गांव के ठाकुरों के मोहल्ले में कुछ युवक होली पर शराब के नशे में हुड़दंग कर रहे थे। एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी ने बताया कि हुड़दंग में अपना बखान करते हुए नरेंद्र ठाकुर ने अपने साथियों पर रंग जमाने के लिए फायरिंग शुरू कर दी।
तभी वहां से गुजर रही गांव की दलित महिला उर्मिला (45) पत्नी मलखान सिंह के गले में गोली लग गई। गोली लगने से उर्मिला गंभीर रूप से घायल हो र्गइं। घटना की सूचना पर पहुंची परखम चौकी पुलिस महिला को लेकर फरह स्वास्थ्य केन्द्र पहुंची।
विज्ञापन
हालत चिंताजनक होने पर उसे आगरा रेफर कर दिया गया। सूचना पर सीओ रिफाइनरी कुंवर अनुपम सिंह और ओल पुलिस भी गांव परखम पहुंच गई थी। पुलिस को आते देख हमलावर नरेन्द्र मौके से भाग गया।