{"_id":"d320f864f393e165406ba04064da5dd2","slug":"woman-died-in-nasbandi-operation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नसबंदी ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नसबंदी ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Thu, 11 Dec 2014 02:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला महिला चिकित्सालय में बुधवार की दोपहर नसबंदी कराने आई महिला की ऑपरेशन के दौरान मौत हो गई। हंगामा होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा दिया।
अलीगढ़ के थाना इगलास के गांव चिंता का वास निवासी पूनम शर्मा (32) पत्नी नरेश शर्मा तीन बच्चों की मां थीं। वह कुछ दिन पूर्व थाना रिफाइनरी स्थित टाउनशिप निवासी जीजा विनोद शर्मा के घर आई हुई थीं।
बुधवार की दोपहर में पूनम शर्मा जिला महिला चिकित्सालय में नसबंदी करार्ने आइं। नसबंदी के ऑपरेशन से पूर्व उन्हें एनेस्थिसिया का इंजेक्शन दिया गया। ऑपरेशन शुरू किया गया। तुरंत ही पूनम शर्मा की मौत हो गई।
विज्ञापन
इस पर रिश्तेदारों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाया और शव को पोस्टमार्टम गृह पहुंचा दिया। समाचार लिखे जाने तक घर वाले इगलास से यहां नहीं पहुंच सके थे।
नसबंदी के ऑपरेशन से पूर्व ही संभवत: दिल का दौरा पड़ने से महिला की मौत हो गई। यह दुर्भाग्य ही कहा जाएगा। जबकि अस्पताल में प्रतिदिन लगभग 30-35 ऑपरेशन किए जाते हैं।
-डॉ. बीडी भास्कर, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, महिला चिकित्सालय