{"_id":"200ef3064b74d01a136405f90586330c","slug":"vigilance-search-in-mathura-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्स टैक्स के डिप्टी कमिश्नर के यहां विजिलेंस की सर्च","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेल्स टैक्स के डिप्टी कमिश्नर के यहां विजिलेंस की सर्च
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
Updated Mon, 19 Oct 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना हाईवे क्षेत्र की श्रीजी गार्डन कालोनी में रह रहे सेल्स टैक्स के डिप्टी कमिश्नर एके अग्रवाल के यहां आगरा से आई विजिलेंस की टीम ने सर्च की। करीब सात घंटे तक इन्होंने घर में मौजूद संपत्ति की पड़ताल की और उसकी सूची बनाई।
दो माह पूर्व थाना हाइवे पर विजिलेंस की ओर से 17 श्रीजी गार्डन निवासी एके अग्रवाल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति जुटाने का मामला दर्ज किया था। इस मामले में सोमवार सुबह आठ बजे सर्च वारंट लेकर सीओ विजिलेंस बलधारी सिंह टीम के एक दर्जन सदस्यों, तहसीलदार, मथुरा कोतवाली प्रभारी व एसओ गोविंद नगर, पीएसी लेकर एके अग्रवाल के आवास पर पहुंचे।
टीम ने घर में मिली चार गाड़ियों, पांच एसी, बड़ी एलईडी, जेवर सहित, घर में मिले प्रापर्टी व अन्य संपत्तियों संबंधित कागजात की सूची तैयार की और सभी सामान के फोटो खींचे और वीडियोग्राफी कराई। सुबह आठ से दोपहर बाद तीन बजे तक कार्रवाई चली और इसमें विजिलेंस के इंस्पेक्टर वीरपाल सिरोही, बीडी सारस्वत, पीएस शुक्ला, विवेचक पीके शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
तीसरी मंजिल पर बनवाया बगीचा
2004-05 में मथुरा में असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर तैनात रहे एके अग्रवाल ने श्रीजी गार्डन में 17 नंबर का 200 गज से अधिक जमीन में बना हुआ मकान खरीदा था। सेल्स टैक्स से जुड़े सूत्रों के अनुसार एके अग्रवाल ने अच्छे खासे बने मकान को धराशायी करवाकर नए व अत्याधुनिक तरीके से डिजाइन कराकर फिर से बनवाया। इसमें तीसरी मंजिल पर आधुनिक बगीचा सजवाया। घर में हर चीज आधुनिक शैली व ब्रांडेड आयटम लगे हैं।