फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   two saint died in accident

सिंहस्थ कुंभ से लौटते दो संतों की हादसे में मौत

Fri, 29 Apr 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ग्वालियर/ वृंदावन
अमर उजाला ग्वालियर/ वृंदावन Updated Fri, 29 Apr 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
two saint died in accident
सिंहस्थ कुंभ उज्जैन से लौट रहे दो संतों की मध्यप्रदेश के गुना जिले में सड़क हादसे में मौत हो गई। एक अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन


हादसे में संत गोविंद शरण वन विहार आश्रम रमण रेती और उनके ही आश्रम के पप्पू महाराज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एक अन्य रवि मिश्रा की हालत गंभीर बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि यह सिंहस्थ कुंभ उज्जैन में गए थे और हादसे के वक्त वापस लौट रहे थे।

रास्ते में गुना जिले के कस्बा मियाना के पास इनकी बोलेरो सड़क पर खड़े एक ट्रक से टकरा गई।

इसकी सूचना मध्यप्रदेश पुलिस ने वृंदावन पुलिस को दी, इसके बाद पुलिस ने आश्रम में सूचना दी।

सूचना के बाद वृंदावन से भी कुछ लोग गुना के लिए रवाना हो गए। उज्जैन से आ रहे कुछ अन्य संत भी मौके पर ही रुक गए।

पुलिस शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए गुना ले गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed