{"_id":"587e61a04f1c1bda30efefd2","slug":"two-murder-i-n-vrindavan","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृंदावन में साधु और बर्खास्त सिपाही की हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वृंदावन में साधु और बर्खास्त सिपाही की हत्या
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 17 Jan 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
आश्रम में हत्या के बाद पहुंची पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोधूलिपुरम स्थित श्रीमोहन संन्यास आश्रम में जूना अखाड़े के साधु महंत राजेंद्रानंदपुरी की फांसी लगाकर हत्या कर दी गई तो बराबर के कमरे में मौजूद पुलिस के बर्खास्त सिपाही प्रभास गौतम की सरियों से पीट पीट कर जान ले ली गई।
दो लोगों की हत्या से धर्मनगरी में दहशत फैल गई। घटना के बाद से आश्रम का एक शिष्य पीयूष लापता बताया जा रहा है। पुलिस और फोरेंसिक टीम, डाग स्क्वाड ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए है।
घटना का पता मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे उस समय चला, जब परिवारीजनों की प्रभास और पीयूष से लापता होने की सूचना पर पुलिस श्रीमोहन आश्रम पहुंची। आश्रम का दरवाजा बंद मिलने पर पुलिस ने कुंडी तुड़वाई तो अंदर एक कमरे में बर्खास्त सिपाही का खून से लथपथ शव पड़ा था। दूसरे कमरे में आश्रम के महंत राजेंद्रानंदपुरी का शव पंखे से लटका मिला। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि प्रभास का परिवार मोहल्ला गोधूलिपुरम में ही रहता है और वह कल शाम से लापता था। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, जिसके चलते पुलिस से बर्खास्त किया गया था। पीयूष निवासी बेसवां थाना इग्लास (अलीगढ़) मंगलवार सुबह से लापता है।
पुलिस ने दोनों कमरे सील कर दिए हैं और पीयूष के भाई अखिलेश को शक के आधार पर हिरासत में ले लिया है। सूचना पर एसएसपी मोहित गुप्ता, एसपी (सिटी), सीओ सदर अजय कुमार पहुंच गए। एसपी (सिटी) अशोक कुमार सिंह का कहना है प्रथम दृष्टया दोनों की हत्या की गई है। बर्खास्त सिपाही के सिर पर सरियों से प्रहार किया गया और साधु को फांसी पर लटकाकर मारा गया है। हकीकत से पर्दा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हट सकेगा।