{"_id":"5802754a4f1c1bc67b291571","slug":"two-deadbody-found-in-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में दो शव मिलने से सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिले में दो शव मिलने से सनसनी
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 15 Oct 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसाना-नंदगांव रोड पर शनिवार को राणा की प्याऊ के समीप करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का शव खेत में पड़ा मिला। इधर, कोसीकलां में रेलवे स्टेशन के समीप पोखर में एक महिला का क्षतविक्षत शव मिला। दोनों की ही शिनाख्त नहीं हो सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
सुबह खेत पर शौच करने गए ग्रामीणों ने बरसाना-नंदगांव मार्ग पर खेत में युवक का शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मृतक के सिर पर चोट का निशाना था। इस युवक को ग्रामीणों ने शुक्रवार रात नहर की दीवार पर बैठे हुए देखा था। युवक के हाथ पर सुरेश चंद शर्मा अंकित है। शव के पास से कोई भी पहचानपत्र नहीं मिला है। ग्रामीण भी उसकी शिनाख्त नहीं कर सके।
कोसीकलां में मिले शव के बारे में ग्रामीणों ने बताया गया कि महिला का शव पोखर में तीन दिन से पड़ा था। एसओ का कहना है कि शनिवार को रेलवे से मीमो मिलने के बाद कार्रवाई की गई।