फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   two dead during road accident in mathura

सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत, तीन लोग घायल

Wed, 18 Jan 2017 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 18 Jan 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
two dead during road accident in mathura
accident - फोटो : graphic
थाना बरसाना क्षेत्र के कामां-नंदगंाव रोड पर बुधवार सुबह कोहरे के चलते बस की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक सड़क पर गिर गए। पीछे से आ रहा डंपर उनके ऊपर से गुजर गया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, दो गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


तीनों युवक कोसीकलां में जिंदल फैक्ट्री में नौकरी पर जा रहे थे। इधर, भरतपुर मार्ग पर आमने-सामने दो बाइकों की भिड़ंत में एक वृद्ध की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। बताया गया कि बाइक चलाने वाले हेलमेट लगाए हुए थे, इसलिए उनकी जान बच गई।
विज्ञापन


राजस्थान के गांव धिलावटी निवासी विनोद, देवो पुत्रगण मान सिंह और सत्यभान पुत्र ओमी एक ही बाइक पर सवार होकर कोसीकलां की जिंदल फैक्ट्री में नौकरी के लिए जा रहे थे। नंदगांव-कामां रोड स्थित पहनावली पर सामने से आ रही बस की टक्कर से बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीछे से आ रहा डंपर उनके ऊपर से गुजर गया। हादसे में विनोद की मौके पर ही मौत हो गई। देवो और सत्यभान गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक और परिचालक डंपर छोड़कर भाग गए। मौके पर जुटे लोगों ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। यूपी-100 की गाड़ी ने घायलों को इलाज के लिए भरतपुर भिजवाया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घने कोहरे का फायदा उठाकर चालक बस भगा ले गया।


उधर, थाना मगोर्रा क्षेत्र के गांव ऊमरी निवासी विजय सिंह (60) पड़ोसी जगन के साथ मंगलवार शाम बाइक से जाजनपट्टी जा रहे थे। भरतपुर मार्ग पर केएन इंटरनेशल स्कूल के समीप सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। इसमें बाइक सवार विजय की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed